दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई ट्रक टेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में कई मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भिलाई। भिलाई ट्रक टेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के साथ एक प्रतिनिधि मण्डल एसपी कलेक्टर से मुलाकात करके उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें एसोसिएशन के लोगों ने मांग की है कि औद्योगिक क्षेत्र छावनी और हैवी इण्ड्रस्टीयल एरिया औद्योगिक क्षेत्र को जोडऩे वाली तांदुला नहर पर बनी एक मात्र पुलिया का जल्द से जल्द संधारण कराए। ताकि तिरंगा चौक छावनी से नहर पुलिस तक सड़क का पुन: निर्माण कराया जाये।

चूंकि यह पुलिया काफी पुरानी है इस पुलिया से ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज जुड़ा हुआ है। सैकड़ों उद्योगों के माल परिवहन हेतु भारी वाहन भी इसी मार्ग से आना जाना होता है।

वर्तमान में दोनो औद्योगिक क्षेत्र को जोडऩे वाली तथा आम जनता के आवागमन वाला मार्ग तथा नहर पर बना पुल काफी जर्जर हो चुका है। आए दिन जर्जर पुल व जर्जर सड़क पर भारी वाहन फस जाते है। जिससे आवागमन अवरूद्ध हो जाता है। इस मार्ग से आने जाने करने वाले नागरिकों और कारखानों में काम करने वाले हजारों मजदूरों को इन दिनो काफी परेशानी हो रही है। और दुर्घटनाएं भी हो रही है।

एसोसिएशन के सभी सदस्य मांग करते है कि सैकड़ों की संख्या में इस मार्ग व पुलिया से गुजरने वाले भारी मालवाहक वाहन और हजारों नागरिकों और मजदूरों को राहत देने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में आवागमन की उचित सुविधा प्रदान की जाएं। तिरंगा चौक छावनी से नहर पुलिया तक सड़क का पुन: निर्माण कराए।

नहर पुलिया के संधारण हेतु नगर निगम भिलाई एवं सीएसआईडीसी के सक्षम अधिकारियों को निर्देश देकर अतिशीघ्र इस पुलिया का संधारण एवं तिरंगा चौक छावनी से तांदुला नहर पुलिया तक सड़क निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू करवायें। कलेक्टर ने प्रतिनिध मण्डल को आश्स्त किया कि आपकी समस्या का निराकरण जल्द से जल्द कराया जायेगा।

अपनी मांग पत्रों को सौंपने वालों में प्रमुख रूप से समाजसेवी प्रभुनाथ मिश्रा, समाजसेवी अनिल सिंह, कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल चौधरी, मलकीत सिंह लल्लू, सहित अन्य ट्रांसपोर्टर भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button