खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

SP एसआर भगत ने 29 लाख रूपये के सोना- चांदी के जेवर चोरी का किया खुलासा: गिरफ्तार आरोपी चोरी के आरोप में कई बार का चुका है जेल, 228.5 ग्राम सोने और 14.32 किलो ग्राम चांदी के जेवरात बरामद

आरोपी  द्वारा गोदिंया महाराष्ट्र, कवर्धा, कोण्डागांव, जगदलपुर, केशकाल, दल्लीराजहरा, आरंग के चोरी के प्रकरण में पूर्व में जा चुका है जेल…कुल किमती जुमला 29 लाख लगभग। कुल बरामद वाजप्ता 228.5 ग्राम सोने के जेवरात, 14.32 किलो ग्राम चांदी के जेवरात…जिला बालोद, दुर्ग एवं रायुपर के सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मिला आरोपी का सुराग…

बालोद। सूचनाकर्ता ने दिनांक 27.07.2024 को थाना गुण्डरदेही आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिनंाक 26/27.07.2024 की दरम्यिानी रात किसी अज्ञात आरोपी द्वारा उसके गुण्डरदेही स्थित सोनी जेवलर्स दुकान के छत से जाकर लोहे की खिड़की को तोड कर उसके दुकान में प्रवेष कर उसके दुकान में रखे सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 4000/- रू चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 185/2023, धारा 305,331(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक के द्वारा ग्राम गुण्डरदेही जाकर घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। एसडीओपी गुण्डरदेही गीता वाधवानी के द्वारा घटना स्थल पर जाकर घटना का निरीक्षण कर थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल टीम से विषेष टीम बनाकर अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु कार्य पर लगाया गया। डॉग स्क्वाड का भी मदद लिया गया। विषेष टीम द्वारा गुण्डरदेही में कैम्प कर घटना स्थल के आसपास दुर्ग, रायपुर के सीसीटीवी फुटेज विष्लेषण एंव प्राप्त मुखबीर सूचना पर एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी की पहचान रायपुर बोरियाकला निवासी कन्हैया साहू के रूप में हुई।

विशेष टीम द्वारा रायपुर जाकर वंही कैम्प कर आरोपी की पता तलाश किया गया लेकिन आरोपी कन्हैया साहू अपने मूल निवास स्थान पर नहीं रहता है। 7 साल से कही और किराया में रहता है। बडी मशक्कत के बाद आरोपी के रिश्तेदार की जानकारी मिली जिसके आधार पर आरोपी कन्हैया साहू के घर को चिन्हांकित किया गया। टीम द्वारा उसके घर से कन्हैया साहू को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपी कन्हैया साहू ने पुछताछ में बताया कि वह मठपुरैना रायुपर में किराये के मकान पर अपने पत्नि एवं दो बच्चो के साथ रहता है कि दिनांक 26.07.2024 को पेषी में कोण्डागांव गया था वापसी में बालोद होते हुए गुण्डरदेही गया वंहा धमतरी चौक पर आस पास कई सोने चांदी के दुकानो की रेकी किया और रात्रि में हिरवानी मोबाईल दुकान से नगदी 4500 रू एवं गणेष मेडिकल दुकान से नगदी 15000 रू रकम चोरी कर एवं सोनी जेवलर्स के छत से प्रवेष कर उसके खिडकी तोड कर उसके दुकान से सोने, चांदी के जेवरात कीमती 10 लाख रूपये सहित नगदी रकम 4000/- रूपये चोरी कर ले गया।

सुबह बस में गुण्डरदेही से दुर्ग गया वहां से रायुपर अपने घर गया। इसके बाद दिनांक 03.08.2024 की रात्रि राजनांदगांव के ग्राम सोमनी के वर्धमान क्लाथ (सोने चांदी के दुकान) के छत से दुकान में प्रवेश कर उसके सोने, चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया। वह पूर्व में बालोद जिला के दल्लीराजहरा के सोने चांदी चोरी के प्रकरण मे 22 माह जेल काट चुका है। वह जून माह 2024 में संतोष बीज भण्डार गंजपारा बालोद में दुकान का ताला तोड़ कर उसके दुकान में रखे 26000 रू नगदी एवं सोने के लक्ष्मी व गणेश भगवान की मूर्ति चोरी कर ले गया था। आरोपी के खिलाफ वर्तमान में दर्ज मामले जिनमे इसकी तलाश की जा रही थी।

1. थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक -185/2024 ,धारा 305,331(4)बीएनएस जिला बालोद (छ.ग)
2. थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक -186/2024 ,धारा 305,331(4)बीएनएस जिला बालोद (छ.ग)
3. थाना बालोद के अपराध क्रमांक -326/2024,धारा 357,380 भादवि जिला बालोद (छ.ग)
4. थाना सोमनी के अपराध क्रमांक -184/2024 ,धारा 305,331(4)बीएनएस जिला राजनांदगांव (छ.ग)
आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मामले जिनमे इसकी गिरफतारी की जा चुकी है।

1. थाना दल्लीराजहरा के अपराध क्रमांक -150/2018 ,धारा 357,380 भादवि जिला बालोद (छ.ग)
2. थाना बसना के अपराध क्रमांक -415/2022 ,धारा 357,380 भादवि जिला महासमुद (छ.ग)
3. थाना अभनपुर के अपराध क्रमांक -186/2018 धारा 13 जुआ एक्ट भादवि जिला रायपुर (छ.ग)
4. थाना कोण्डागांव के अपराध क्रमांक -141/2018,धारा 357,380 भादवि जिला कोण्डागांव (छ.ग)
5. थाना सेजबहार के अपराध क्रमांक -60/2015 ,धारा 357,380 भादवि जिला रायपुर (छ.ग)
6. थाना बस्तर के अपराध क्रमांक -150/2018 ,धारा 357,380 भादवि जिला जगदलपुर (छ.ग)

आरोपी का नाम व पता:- कन्हैया साहू पिता हीरा सिंह साहू उम्र 38 वर्ष स्थाई पता- मकान न. 170 बोरिया कला थाना मुजगहन (सेजबहार) रायपुर। हाल मठपुरैना रायुपर, थाना टिकरा पारा, जिला रायपुर(छ.ग.)

आरोपी के कब्जे से जप्त मशरूका:-
2. जिला बालोद के थाना गुण्डरदेही के प्रकरण में 60.5 ग्राम सोने के जेवरात, 4.32 किलो ग्राम चांदी के जेवरात किमती 782005 (सात लाख बियासी हजार दो सौ पाच ) नगदी रकम 23500 रूपये कुल 784355 रूपये । थाना सोमनी जिला राजनांदगांव के प्रकरण में 168 ग्राम सोने के जेवरात, 10 किलो ग्राम चांदी के जेवरात किमती 20 लाख 92 हजार। कुल किमती जुमला 29 लाख लगभग। कुल बरामद वाजप्ता 228.5 ग्राम सोने के जेवरात, 14.32 किलो ग्राम चांदी के जेवरात।

घटना में प्रयुक्त पेचकश, पेंचिस, हथौडा रेनकोट,जूता आदि सामान, आरोपी का 2 नग मोबाइल जप्त कर बालोद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button