खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राज्यपाल रमेन डेका आज दुर्ग में, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का आज 7 अगस्त 2024 को दुर्ग आगमन होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल श्री डेका अपराह्न 01.50 बजे सड़क मार्ग द्वारा राज भवन रायपुर से प्रस्थान कर अपराह्न 2.35 बजे दुर्ग सर्किट हाउस पहुचेंगे।

महामहिम राज्यपाल अपराह्न 02.45 बजे दुर्ग के भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) सभागार पहुचेेंगे। राज्यपाल श्री डेका यहां पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

समारोह के पश्चात् अपराह्न 04.25 बजेे सड़क मार्ग द्वारा राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने के बाद रमेन डेका पहली बार दुर्ग जिला आगमन होगा। जहा वह हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button