छत्तीसगढ़फीचर्ड

देशी शराब भठठी से अवैध रूप से बडी मात्रा मे शराब कोचियो को शराब उपलब्ध कराने वाला मैनेजर गिरफ्तार

आरोपी मैनेजर, गोलू ढीमर के लिए बडी मात्रा मे देशी शराब उपलब्ध कराता था…आरोपी गोलू ढीमर घटना दिनांक से फरार…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन के कुशल मार्गदर्शन पर शहर में हो रहे अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले व्यक्तियों तथा असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु टीम गठित की गई।

गठित टीम एंव सायबर टीम एंव बसंतपुर पुलिस के द्वारा मुखबिर सूचना पर आदतन अपराधी नंदलाल ढीमर पिता लक्ष्मीनाथ ढीमर उम्र 20 साल निवासी दुर्गा चौक शिव मंदिर के पास बांसपाई पारा थाना बसंतपुर को अवैध लाभ अर्जित करने के उदेश्य से बिक्री हेतु परिवहन करते मुखबीर सूचना पर घेराबंदी कर गौरव पथ अस्पताल कालोनी, पानी टंकी के पास मेन रोड में आरोपी के पास से कुल 249 पौव्वा देशी मंदिरा शराब जुमला 44.820 बल्क लीटर देशी शराब कीमती 22,410 रूपये एवं एक नीले रंग की एक्टिवा क्रमांक CG 08 AN 0746 कीमती 40,000 रूपये तथा आरोपी द्वारा उपयोग किये गये।

मोबाईल ONE PLUS कीमती 15000 जुमला कीमती 77,410 रूपये को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत जप्त किया गया है। अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु शराब मंगाने वाले कोचिया एवं शासकीय देशी शराब दुकान से अवैध तरीके से शराब दिलोन वाले मैनेजर परमानंद साहू ऊर्फ पिंटु घटना दिनांक से फरार था।

जिसे मुखबीर की सूचना के आधार पर पकड कर पुछताछ किया गया जो अपराध मे संलिप्त होना कबुलने एंव गोलू ढीमर को बडी मात्रा मे शराब उपलब्ध कराने स्वीकार किया मामले देशी शराब भठठी के मैनेजर परमानंद साहू ऊर्फ पिंटु पिता राजेश साहू उम्र 32 साल निवासी पेण्ड्री वार्ड न0 02 थाना लालबाग जिला राजनांदगांव को विधिवत वजह सबुत मे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक मुंजलाल ठाकुर, आरक्षक अतहर अली, चालक आरक्षक जामिन्द्र वर्मा एवं सायबर प्रभारी राजनांदगांव निरीक्षक विनय पम्मार, सायबर टीम की भूमिका सराहनीय रही।

आरोपी मैनेजर: परमानंद साहू ऊर्फ पिंटु पिता राजेश साहू उम्र 32 साल निवासी पेण्ड्री वार्ड न0 02 थाना लालबाग जिला राजनांदगांव

थाना- बसंतपुर दिनांक 09-08-2024
अप0क्रं0 354/2024 धारा – 34(2) आब0 एक्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button