छत्तीसगढ़फीचर्ड

संकट की इस घड़ी में भी बाइक से लोगो को रक्त उपलब्ध करा रहा है ॐ साई रक्तदाता सेवार्थ समिति…

रायपुर। ॐ साईं रक्तदाता सेवार्थ समिति विगत 11 वर्षों से जरूरत मंद मरीजो को रक्त कि पूर्ति करा रहे है। कोरोंना के इस महमारी के विषम परिस्थिति में भी लोगों कि मदद के लिए आगे आ रहे है। कर्फ़्यू के कारण ब्लड बैंकों मे ब्लड कि कमी के कारण लोगों को समय पर ब्लड नहीं मिल पा रही है। इस विषम परिस्थिति को देखते हुए। ॐ साईं रक्तदाता सेवार्थ समिति ने ये बीड़ा उठाया और अभी तक कई हज़ार लोगों को रक्तदान के लिए जागरुक किया साथ ही पिछले चार दिनो में 70 यूनिट ब्लड डोनेट करा कर कई लोगों कि जान भी बचाई। इसमें निरंतर कार्यरत कर रहे एम वाशुदेव राव का कहना हैं कि जब जब किसी को रक्त कि ज़रूरत पड़ेगी ॐ साई रक्तदाता सेवार्थ समिति मदद के लिए हमेशा आगे रहेगी। इस संकट की घड़ी में भी लोगो को बाइक से जाकर रक्त उपलब्ध कराया जा रहा है।

ॐ साई रक्तदाता सेवार्थ समिति, शिवानंद नगर रायपुर
हेल्पलाइन नंबर 9713175950

Related Articles

Back to top button