खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

पत्रकारों को फर्जी केस में फसाने वाले थाना प्रभारी को एसपी ने किया निलंबित, अपराध हुआ दर्ज

सुकमा। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कोंटा थाना प्रभारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुकमा जिले के कोंटा में पदस्थ टीआई पर चार पत्रकारों को गांजा के केस में फंसाने का आरोप लगा है। एसपी ने पहले टिआई को निलंबित कर दिया है और अब उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर ली गई है। कोंटा के टीआई अजय सोनकर के खिलाफ धारा 324, 331 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक मामला बस्तर के चार पत्रकारों के खिलाफ आंध्रप्रदेश में पुलिसिया कार्रवाई में गहरी साजिश का है। आरोप है कि कोंटा टीआई अजय सोनकर ने साजिश के तहत आंध्र पुलिस के साथ मिलकर पत्रकारों की गाड़ी में गांजा रखवाया और गिरफ्तार करा दिया। प्रदेशभर में पत्रकारों के विरोध के बाद तत्काल टीआई को लाइन अटैच कर दिया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के 4 पत्रकार बप्पी राय, धर्मेन्द्र सिंह, मनीष सिंह और निशु त्रिवेदी कोंटा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की रिपोर्टिंग के लिए कोंटा पहुंचे थे। जहां उनके द्वारा शबरी नदी से ट्रकों में रेत लोड कर तेलंगाना के हैदराबाद ले जाते वाहनों को रोक कर पूछताछ की गई और वीडियो बनाया गया।

इसी बीच कोंटा थानेदार अजय सोनकर मौके पर पहुंचे और दो ट्रकों को थाने लाया और रात को छोड़ दिया गया। अगले दिन शनिवार की सुबह कोंटा के एक लॉज में ठहरे 4 पत्रकार कोंटा सीमा पर आंध्रप्रदेश के चट्टी गए हुए थे, जहां उन्हें कार में गांजा रखने के आरोप में चिंतुर की पुलिस ने हिरासत में लिया और अपने साथ थाने ले गई। चिंतुर थाना आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीतारामा राजू जिले में है। मामला पत्रकारों का होने के कारण गृहमंत्री तक बात पहुंची और बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने वहां के आईजी से इस संबंध में चर्चा की। दोपहर तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।

आला अफसरों ने इस मामले को तत्काल संज्ञान में लिया। सुकमा एसपी किरण गंगाराम चव्हाण ने कोंटा टीआई अजय सोनकर को रक्षित केंद्र सुकमा में अटैच कर दिया है। उन्होंने रविवार को आदेश जारी कर दिया है। दंतेवाड़ा के पत्रकार बप्पी राय की कार में 40 किलो गांजा मिलने के मामले की जांच चिंतुर पुलिस कर रही है। वहां के थानेदार और अन्य अधिकारी कोंटा आकर पूरी पड़ताल कर रहे हैं। शबरी नदी से रेत को तेलंगाना के हैदराबाद ले जाया जाता है।

 

देखिए सुकमा एसपी बाइट वीडियो…

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button