दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शकुंतला विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

भिलाई। देश पर सर्वोच्च न्योछावर करने वाले बलिदानियों को अर्पित करने का पर्व तिरंगी आभा के सुसज्जित प्रचीर में देश का 78वा स्वतंत्र दिवस शकंतला विद्यालय राम नगर भिलाई में बड़े धुमधाम व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। शाला प्रमुख व अन्य प्रभारी गण की गौरवमय में उपस्थिति में आजादी का जलसा प्रारंभ हुआ।

शकुंतला ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने शाला प्राचार्य व अन्य प्रभारियो के साथ में झंड़ा रोहण किया। मंच उपस्थित सभी माननीयगण, शिक्षको, विद्यार्थियों व पधारे अतिथियों ने झंडे को गर्म जोशी से सलामी देते हुए राष्ट्रगान गया।

भारत माता के जय घोष और वंदे मातरम के जयकारे से पुरा प्रांगण गुंज उठा। किड ज़ोन’ के छात्रों ने मां भारती के वीर सपूत्तों व वीरांगनाओं की छवि में उपस्थित होकर शाला मुखिया के साथगुब्बारे छोड़े। मुख्य अतिथि को इस अवसर पर राष्ट्र प्रेम का भाव प्रतीक समर्पित किया गया।

“झंडा-वंदन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत जोशीले भाषण और वीर रस की कविता डे शिफ्ट के छात्रों से हुई। किडस जोन के नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी नटखट अभिव्यक्ति से देशभक्ति की मोहन नृत्य प्रस्तृति दी। एकता में अनेकता का रस मै हूं इंडिया गाने में मिडल विंग के छात्राओं ने समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुति हुई।

हायर विंग की छात्राओं ने देशभक्ति का भावविभोर कर देने वाला समूह गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में सभा को संबोधित करते हुए शकूंतला ग्रुप आफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बड़े गर्व की बात है कि आज विश्व में चारों ओर अशांति के वातावरण के बीच हमारा देश और हम सुरक्षित रहकर अपना आजादी का पर्व मना रहे है। हमारे करोड़ों पूर्वजों ने इसके लिए अपनी सांसों की बलिदानी दी। यह पर्व केवल कुछ घंटे के लिए तिरंगी चमक का दिखावा करने का नहीं बल्कि उन बलिदानियों के चरित्र को नमित करने व उनके मार्ग पर चलने का पर्व है।

कार्यक्रम में मंच- संचालन शिक्षिका पलक जायसवाल व विद्यार्थी निधि पटेल और सानिया साव ने किया। आभार प्रदर्शन धन्यवाद ज्ञापन की भूमिका सुनीता सक्सेना ने निभाई। इस पर्व के उल्लासित वातावरण में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर शाला के प्राचार्य विपिन कुमार, मेनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर) एवं अन्य विशिष्टगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button