खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

शेयर बाजार की शानदार ओपनिंग, सेंसेक्स करीब 650 अंक ऊपर तो निफ्टी 190 पॉइंट उछला

घरेलू बैंक शेयरों में बंपर तेजी है और बैंक निफ्टी 400 अंकों की उछाल शुरुआती ट्रेड में दिखा रहा है और आईटी इंडेक्स आज का हीरो है जो सबसे ज्यादा चमक रहा है…

 

मुंबई (ए)। भारतीय शेयर बाजार की शानदार ओपनिंग देखी गई है और स्वतंत्रता दिवस के अवकाश के बाद शेयर बाजार दोगुने जोश के साथ खुला है. आईटी शेयरों की धमाकेदार तेजी से स्टॉक मार्केट को सपोर्ट मिला है और बैंकों में भी उछाल देखा जा रहा है. मेटल और आईटी शेयरों के अच्छे प्रदर्शन से भी बाजार को सपोर्ट मिल रहा है. ऊपरी लेवल में एनएसई निफ्टी 24,403.55 तक जाकर दिखा चुका है और निफ्टी के 50 में 47 शेयरों में बेहद शानदार उछाल देखा जा रहा है. महिंद्रा एंड महिंद्रा बीएसई और एनएसई दोनों जगह टॉप गेनर है।

एक दिन के अवकाश के बाद आज बीएसई का सेंसेक्स 648.97 अंकों या 0.82 फीसदी की बढ़त के बाद 79,754 पर ओपन हुआ है. एनएसई का निफ्टी 191.10 अंक या 0.79 फीसदी की तेजी के साथ 24,334 पर क्लोज हुआ था. बुधवार को सेंसेक्स में 79,105 पर कारोबार बंद हुआ था जबकि निफ्टी में 24,143 पर क्लोजिंग मिली थी।

अमेरिकी बाजार में नैस्डेक की कल की क्लोजिंग और आज सुबह का फ्यूचर ट्रेडिंग का चार्ट देखें तो आईटी शेयरों में उछाल देखा जा रहा है जिसका फायदा घरेलू आईटी कंपनियों को मिल रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 30 शेयरों में उछाल है और शेयर बाजार में चौतरफा हरियाली का माहौल देखा जा रहा है. सारे सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी का हरा निशान देखा जा रहा है और केवल एफएमसीजी सेक्टर में हल्की तेजी है. सेंसेक्स का टॉप गेनर एमएंडएमएम है और सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में 5 में से 3 शेयर टाटा समूह के हैं. टेक महिंद्रा, टीसीएस और टाटा स्टील के नाम शीर्ष शेयरों में से हैं।

बीएसई का मार्केट कैप 448.44 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है और ये बढ़ा है. इसमें 3156 शेयरों में ट्रेड हो रहा है जिसमें से 2209 शेयरों में उछाल है. 844 शेयरों में गिरावट है और 103 शेयरों में कोई बदलाव नहीं है. 89 शेयरों में 52 हफ्ते का उच्च स्तर देखा जा रहा है जबकि 24 शेयर निचले भाव पर हैं. 121 शेयरों पर लोअर सर्किट लगा हुआ है और 29 शेयरों पर लोअर सर्किट लगा है।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 497 अंक या 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 79602.87 पर प्री-ओपनिंग ट्रेड में दिख रहा था. एनएसई का निफ्टी 180.05 अंक या 0.75 फीसदी की बढ़त के बाद 24323.80 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button