खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार, बलौदाबाजार कलेक्ट्रेड आगजनी और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने की कार्यवाही

भिलाई। बलौदाबाजार कलेक्ट्रेड आगजनी और तोड़फोड़ मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को आज गिरफ़्तार कर लिया है। विधायक देवेंद्र यादव के घर बलौदा बाजार पुलिस सुबह से पहुँची थी। लेकिन गिरफ़्तारी की कार्यवाही होते होते शाम करीब छह बज गए। समर्थकों के उग्र प्रदर्शन और हंगामे के बीच पीसीसी चीफ दीपक बैज भी विधायक देवेंद्र यादव के निवास पहुँचे थे।

ज्ञात हो कि बीते 10 जून को बलौदाबाजार में सतनाम पंथ का विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम था। प्रदर्शन हिंसक उपद्रव में तब्दील हो गया। भीड़ ने कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय को जला दिया। पुलिसकर्मियों पर प्राणघातक हमला किया। पुलिस का दावा है कि, भीड़ को सभा स्थल पर उत्तेजक भाषणों के द्वारा हिंसा के लिए भड़काया गया।

जिस सभा स्थल पर उत्तेजक भाषण हुए, वहाँ भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। विधायक देवेंद्र यादव को बलौदा बाजार पुलिस ने इस मामले में नोटिस देकर बुलाया था। विधानसभा सत्र के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने 22 जुलाई को बलौदाबाजार के कोतवाली थाने जाकर अपना बयान दर्ज कराया था।

ज्ञात हो कि विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने बीते 11 अगस्त को फिर नोटिस दिया और 16 अगस्त को तलब किया। नोटिस में पुलिस ने लिखा की 22 जुलाई को आपका कथन दर्ज किए जाने के पश्चात साक्ष्य संकलन में प्राप्त तथ्यात्मक बिंदुओं पर आपसे अग्रिम पूछताछ की स्थिति उत्पन्न हुई है। इन तथ्यात्मक बिंदुओं पर आपसे सूक्ष्म एवं प्रभावी पूछताछ कर जानकारी प्राप्त किये जाने के संबंध में आपकी उपस्थिति आवश्यक है।

विधायक देवेंद्र यादव ने इस नोटिस का जवाब बलौदाबाजार पुलिस को भेजा। विधायक देवेंद्र यादव ने पत्र में लिखा-“मैंने पूर्व में उपस्थित होकर कथन दर्ज कराया था तथा भविष्य में भी आपके अनुसंधान में हर संभव सहयोग करना चाहता हूँ किंतु आज दिनांक 16 अगस्त से एक सप्ताह तक मैं पार्टी के एवं पूर्व निर्धारित अतिआवश्यक कार्यक्रमों में अत्यंत व्यस्त रहूँगा तथा कार्यक्रम भिन्न भिन्न स्थानों पर होने के कारण आपके समक्ष उपस्थित होने हो पाने में असमर्थ हूँ। अंतः आगामी सूचना पश्चात अनिवार्य हो तो आप मेरा कथन वीडियो कॉंफ़्रेंस के माध्यम से या मेरे कार्यालय में उपस्थित होकर के प्राप्त कर सकते हैं।”

बलौदाबाजार पुलिस तड़के एएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में विधायक देवेंद्र यादव के घर पहुँच गई। बलौदा पुलिस के आने की खबर मिलते ही विधायक देवेंद्र यादव के समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुँच गए। पुलिस और समर्थकों के बीच बहस इसलिए हुई क्योंकि समर्थकों का आरोप है कि, पुलिस बग़ैर सूचना के आई और सीधे अंदर घुसने की कोशिश कर रही है।

विधायक देवेंद्र यादव के घर पुलिस के आने की सूचना पर पीसीसी चीफ दीपक बैज भी विधायक निवास पहुँचे।विधायक देवेंद्र यादव अपने निवास पर ही लगातार मौजूद रहे। घंटों मशक़्क़त के बाद पुलिस शाम करीब छह बजे देवेंद्र यादव को गिरफ़्तार कर बलौदा बाजार के लिए रवाना हो गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button