दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राज्यपाल रमेन डेका आज दुर्ग में: भिलाई इस्पात संयंत्र का करेंगे भ्रमण, पौधा रोपण कार्यक्रम में होंगे शामिल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का आज 21 अगस्त 2024 को दुर्ग आगमन होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल पूर्वाह्न 10.15 बजे सड़क मार्ग द्वारा राज भवन रायपुर से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11.00 बजे दुर्ग सर्किट हाउस पहुचेंगे।

महामहिम राज्यपाल पूर्वाह्न 11.15 बजे दुर्ग के तितुरडीह वन कार्यालय पहुंचकर पौध रोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल पूर्वाह्न 11.40 बजे दुर्ग के पीडब्ल्यूडी कार्यालय सभागार पंहुचेंगे। यहां पर पूर्वाह्न 11.45 से अपराह्न 01.15 बजेे तक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सामान्य चर्चा करेंगे।

तत्पश्चात् राज्यपाल अपराह्न 01.20 बजेे दुर्ग सर्किट हाउस प्रस्थान करेंगे। अपराह्न 02.45 बजेे सड़क मार्ग द्वारा भिलाई स्टील प्लांट विजिट के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्लांट विजिट के बाद अपराह्न 04.20 बजेे भिलाई निवास के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 04.30 बजेे भिलाई निवास पहुंचेगे।

राज्यपाल अपराह्न 05.00 बजेे भिलाई निवास से सड़क मार्ग द्वारा राजभवन रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button