खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

एमएस धोनी के बाद अब युवराज सिंह पर बन रही बायोपिक, जानिए किरदार निभाने किस एक्टर की नाम की है चर्चा?

सोशल मीडिया पर युवराज सिंह की बायोपिक का ऐलान किया गया है. इस बायोपिक को टी-सीरीज के बैनर तले प्रड्यूसर किया जा रहा है. वहीं, भूषण कुमार और रवि भगचांदका प्रोड्यूस करेंगे…

मुंबई (ए)। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के फैंस के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, अब युवराज सिंह की जिंदगी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी. सोशल मीडिया पर युवराज सिंह की बायोपिक का ऐलान किया गया है. इस बायोपिक को टी-सीरीज के बैनर तले प्रड्यूसर किया जा रहा है. वहीं, भूषण कुमार और रवि भगचांदका इस बायोपिक को मिलकर प्रोड्यूस करेंगे. इस बायोपिक के एलान होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस पूछ रहे हैं कि क्रिकेटर का किरदार कौन निभाएगा? युवराज सिंह के रोल में कौन दिखेगा?

बहरहाल, इस बायोपिक में क्रिकेटर के किरदार में कौन से एक्टर नजर आएंगे, इस बारे में किसी तरह की अधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है. हालांकि, सोशल मीडिया पर कई फैंस का कहना है कि युवराज सिंह की बायोपिक के लिए टाइगर श्रॉफ सबसे बेहतरीन विकल्प हैं।

वहीं, युवराज सिंह ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि अगर मेरी बायोपिक बनती है तो उसमें सिद्धांत चतुर्वेदी को उनका किरदार निभाना चाहिए. दरअसल, सिद्धांत चतुर्वेदी के लिए प्लस पॉइंट ये है कि उनका लुक और डीलडौल काफी युवराज सिंह से मिलता है।

गौरतलब है कि इससे पहले सिद्धांत चतुर्वेदी क्रिकेट पर आधारित वेब-सीरीज़ ‘इनसाइड एज’ में युवराज सिंह का किरदार अदा कर चुके हैं. हालांकि, यह देखना मजेदार होगा कि किस एक्टर को युवराज सिंह का किरदार निभाने का मौका मिलता है?

बताते चलें कि युवराज सिंह ने कैंसर से जूझते हुए वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भारत को चैंपियन बनाया. साथ ही कैंसर जैसी बीमारी को मात देकर क्रिकट के मैदान में वापसी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button