दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मादक पदार्थ हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 06 ग्राम हेरोइन और डस्टर कार जप्त

भिलाई। जिले के पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक युद्ध नशे के विरूद्व चलाये जा रहे सकंल्प अभियान के तहत सूखा नशा पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु निर्देश जारी किया गया है इसी तारतम्य में दुर्ग पुलिस के द्वारा जिले में नशा के सौदागरो शिकंजा कसने हेतु कार्यवाही की जा रही है कि आज दिनांक 23.08.2024 को जरिये मुखवीर सूचना मिली कि 02 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ हेरोईन (चिटटा) का खुर्सीपार से शंकर नगर जामुल की ओर अपने चार पहिया वाहन सिल्वर रंग की डस्टर कार से परिवहन कर रहे है।

सूचना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराने पर त्वरित कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) हेम प्रकाश नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय एवं निरीक्षक तापेश नेताम प्रभारी ACCU के नेतृत्व में थाना जामुल एवं ACCU की संयुक्त टीम गठित कर रवाना किया गया।

मुखबीर सूचना अनुसार एसएस अस्पताल शंकर नगर, थाना जामुल अंतर्गत सिल्वर रंग की डस्टर कार क्रमांक CG 10 NC 9998 को रोककर चेक करने पर 02 व्यक्तियों के पास से मादक पदार्थ हेरोईन (चिटटा) एवं चिटटा बिक्री हेतु इलेक्ट्रानिक तराजू एवं वाहन में रखे चाकू बरामद किया गया है।

आरोपियो के द्वारा घटना में उपयोग की जा रही वाहन कार क्रमांक CG 10 NC 9998 को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर NDPS Act की धारा 21 (ख), 22 एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनो आरोपी रोशन कुमार साव एवं दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक मुरलीधर कश्यप, आरक्षक रिंकू सोनी, गुनीत राम निर्मलकर, राकेश चौधरी तथा थाना जामुल के आरक्षक अजय सिंह, गंभीर जाट, बालेन्द्र द्विवेदी, चेतमान गुरुंग, एस० दिनेश, सुनील ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button