Uncategorised

स्टाईगर से जुआ खिलाते 03 आरोपी गिरफ्तार, नगद 2700/-₹ व 3 स्टाइगर जप्त



रायपुर। दिनांक 03.12.2020 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोगों द्वारा थाना गंज क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पास स्टाईगर से जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही कर स्टाईगर से जुआ खिलाते आरोपी बउवा माण्डलेय, हेमराम गौलीकर एवं मृत्युंजय सिंह ठाकुर को रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे से नगदी 2700/- रूपये एवं 03 नग स्टाईगर जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 225/20 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। जुआ/सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी

  1. बउवा माण्डलेय पिता सुकालू माण्डलेय उम्र 45 साल निवासी श्याम नगर भिलाई पावर
    हाउस जिला दुर्ग।
  2. हेमराम गौलीकर पिता धनराज गौलीकर उम्र 24 साल निवासी रेलवे लोको कालोनी
    गुढ़ियारी रायपुर।
  3. मृत्युंजय सिंह ठाकुर पिता फत्तेसिंह ठाकुर उम्र 36 साल निवासी कोटा सरस्वती नगर
    रायपुर।

Related Articles

Back to top button