छत्तीसगढ़फीचर्ड

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी करने वाला आरोपी महासमुन्द पुलिस की गिरफ्त में…आरोपी के द्वारा विभिन्न किश्तों में राशि लेकर की गई 25,00,000 (पच्चीस लाख रूपये) की ठगी…

महासमुंद। दिनांक 26/08/2024 को प्रार्थिया दुकली बाई तांडी निवासी आदर्श नगर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 के द्वारा थाना बसना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके बेटा का रेल्वे विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर अलग अलग दिनांक एवं किस्तो में कुल 25,00,000 (पच्चीस लाख रूपये) जितेन्द्र कुमार पंडित पिता मन्नू लाल पंडित निवासी वार्ड नंबर 02 ईमलीभांठा महासमुंद द्वारा लेकर मेरे साथ ठगी किया है।

प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर थाना बसना में अपराध धारा 420 भादवि. का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलीस की टीम के द्वारा दिनांक 27/08/2024 को आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उक्त रकम को अपने खाता से धीरे धीरे निकालकर स्वंय के द्वारा खर्च करना बताया है।

आरोपी के विरुद्ध थाना बसना में अपराध धारा 420 भादवि. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम: 01. जितेन्द्र कुमार पंडित पिता मन्नू लाल पंडित निवासी वार्ड नंबर 02 ईमलीभांठा महासमुंद थाना व जिला महासमुंद (छग)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button