छत्तीसगढ़फीचर्ड

धनाढ्य वर्ग के लोगो को दुष्कर्म के मामले में फंसाने के नाम पर लाखों रुपए वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार, 05 अन्य आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए भयादोहन कर, लाखों रुपए की वसूली करने वाले गिरोह के आरोपी शिरीष पाण्डेय को थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार…मामले में 05 अन्य आरोपियों को पूर्व में ही किया जा चुका है गिरफ्तार…आरोपियों द्वारा धनाढ्य वर्ग के लोगो को दुष्कर्म के मामले में फंसाने के नाम पर भयादोहन कर करते थे पैसे की मांग…

बलौदाबाजार। थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्र. 250/2024 धारा 384,389,34 भादवि के प्रकरण की जांच में पीड़ित पक्ष के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई है, जिसमें यह तथ्य सामने आया कि मुख्य आरोपी शिरीष पांडे, सहित अन्य आरोपियों द्वारा बहुत ही सुनियोजित तरीके से बलौदाबाजार शहर एवं आसपास के विभिन्न लोगों को अपने झांसे में लिया जाता था तथा उन्हें महिला संबंधी अपराध में फंसाने एवं लोक-लाज का भय दिखाकर लाखों रुपए की मोटी रकम वसूली की जाती थी।

ऐसे मामले संज्ञान में आने पर जांच तस्दीक़ कर अपराध पंजीबद्ध करते हुए जांच विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण में पूर्व में 05 आरोपियों को पकड़ा गया था, जिनसे पूछताछ पर बलौदाबाजार शहर में भयादोहन कर लाखों रुपए की वसूली करने वाले एक गिरोह का भांडाफोड़ किया गया है।

प्रकरण में अपराध क्र. 250/2024 के अलावा धारा 384,389,34 भादवि में तीन अन्य अपराध भी दर्ज किया गया है। इस प्रकार मामले में अभी तक थाना सिटी कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध कुल 04 अपराध दर्ज किया गया है।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में मोंटी उर्फ प्रत्युष मरैया, महान मिश्रा, रवीना टंडन, दुर्गा टंडन, पुष्पमाला फेकर सहित 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। किन्तु गिरोह का एक मुख्य आरोपी शिरीष पांडे फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। आरोपी के छिपने के हर संभावित ठिकाने पर पुलिस द्वारा लगातार दबिश दिया जा रहा था।

इसी क्रम में साइबर सेल की पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के मुख्य आरोपी शिरीष पाण्डेय को हिरासत में लिया गया, जिससे विस्तृत एवं गहन पूछताछ पर उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बलौदाबाजार शहर में, लोगों से भयादोहन कर लाखों रुपए वसूलना स्वीकार किया गया।

प्रकरण में आरोपी शिरीष पांडेय उम्र 26 साल निवासी सिविल लाइन षष्ठी मंदिर के पीछे बलौदाबाजार को दिनांक 27.08.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

ऐसे प्रकरणों में अन्य पीड़ित, जिनको डराकर, धमकाकर, पैसा वसूली की गई है, वह भी थाना सिटी कोतवाली आकर, अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button