खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

जिला न्यायपालिका पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

इसका उद्घाटन भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जिला न्यायपालिका के 800 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। सम्मेलन के समापन अवसर पर रविवार 1 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी समापन भाषण देंगी…

नईदिल्ली (ए)। भारत के सर्वोच्च न्यायालय का जिला न्यायपालिका का छह सत्रों वाला दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार से शुरू होगा। इसका उद्घाटन भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जिला न्यायपालिका के 800 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। सम्मेलन के समापन अवसर पर रविवार 01 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी समापन भाषण देंगी।

इसके साथ ही वह सुप्रीम कोर्ट के झंडे और प्रतीक चिन्ह का अनावरण भी करेंगी। इस मौके पर सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल होंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button