खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी पहुंचे सिंगापुर: गणपति बप्पा मोरया…जयकारे के साथ हुआ जोरदार स्वागत, महाराष्ट्रियन धुन पर पीएम मोदी ने बजाया ढोल

पीएम मोदी अपनी सिंगापुर यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम से मिलेंगे और सिंगापुर के नेतृत्व से बातचीत करेंगे…

 

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों विदेश की यात्रा पर हैं. बुधवार को वह सिंगापुर पहुंचे जहां उनका अप्रवासी भारतीयों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी महाराष्ट्रियन धुन पर ढोल बजाते भी नजर आए।

भारत के प्रधानमंत्री के ब्रुनेई की यात्रा पूरी करने के बाद अपनी यात्रा के दूसरे चरण में सिंगापुर पहुंचे हैं. अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम से मिलेंगे और सिंगापुर के नेतृत्व से बातचीत करेंगे. वह सिंगापुर के व्यापारिक नेताओं से भी मिलेंगे।

पीएम मोदी का ढोल बजाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें हर वर्ग के लोगों ने इस हल्के-फुल्के पल का जश्न मनाया और सिंगापुर में उनका स्वागत किया, जहां वह करीब छह साल बाद अपनी पहली यात्रा पर आए हैं।

बाद में एक महिला ने भी प्रधानमंत्री को राखी बांधी और कई लोगों ने इस अवसर पर उनके साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मचा दी. जिस होटल में पीएम मोदी ठहरे हैं, वहां मौजूद एक व्यक्ति को उन्होंने अपना ऑटोग्राफ भी दिया।

प्रधानमंत्री मोदी का चांगी हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने स्वागत किया और प्रवासी भारतीयों ने उनका जोरदार स्वागत किया. पीएम मोदी बाद में अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग, राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम, वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग और एमेरिटस वरिष्ठ मंत्री गोह चोक टोंग से मुलाकात करेंगे. वोंग और ली अलग-अलग भोजन के साथ मोदी की मेजबानी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button