खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजनांदगांव जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, स्कूली बच्चों के साथ दुर्व्यवहार लगा है आरोप

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने राजनांदगांव के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल को स्कूली बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के कारण तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है।

उन्हें अस्थायी रूप से नवा रायपुर के इन्द्रावती भवन स्थित लोक शिक्षण संचालनालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही, राजनांदगांव के सहायक संचालक, आदित्य खरे को जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वे अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ यह नई जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इस आशय का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग महानदी भवन मंत्रालय नवा रायपुर से जारी कर दिया गया है।

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण: छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत हिमांशु गुप्ता को महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं के पद पर पदस्थ किया गया है।

राजेश कुमार मिश्रा को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ तथा संचालक, राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button