छत्तीसगढ़फीचर्ड

जनभागीदारी, श्रमदान और सफाई मित्रों की सहभागिता से जिले का बनाएं स्वच्छ: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

रायपुर। स्वच्छता ही सेवा के तहत जिले को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने स्वच्छता अभियान चलाने के लिए कलेक्टोरेट स्थित कलेक्टर सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर स्वच्छता अभियान के लिए कमेटी बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि श्रमदान, जनभागीदारी और सफाई मित्रों की सहभागिता से जिले को स्वच्छ बनाया जाए। उन्होंने कहा कि गंदगी वाले जगहों की जनसहयोग से सफाई कराई जाए। जिन स्थानों पर जैसे सड़कों के किनारे व अन्य स्थानों पर गंदगी की सफाई कराकर पेड़ लगाया जाएं और उन पेड़ों को सुरक्षित भी किया जाएं।

कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छता मित्रों का हेल्थ कार्ड बनाया जाएं और उनकी हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएं। साथ ही उन्हें शासकीय योजनाओं का भी लाभ दिलाया जाएं।

कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छता की भागीदारी के लिए नागरिकों का जुड़ाव अधिक से अधिक होना चाहिए और जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएं। श्रमदान से संपूर्ण क्षेत्र की सफाई सुनिश्चित की जाएं। सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के तहत सफाई मित्रों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएं और कल्याण शिविर लगाया जाएं।

स्वच्छता ही सेवा के तहत अधिकारियों को शहर व गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए प्रस्तुतिकरण दिया गया। इस दौरान बताया गया कि कलच्रल फैस्ट, कबाड़ से कला का स्थापन, अभिनव स्वच्छ स्ट्रीट, वृहद सफाई अभियान, श्रमदान से संपूर्ण स्वच्छता के तहत स्वच्छ अभियान चलाया जाएं।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित जिले के अपर कलेक्टर, एसडीएम, जनपद सीईओ समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button