खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की राजनीतिक पार्टी “तमिलगा वेत्री कझगम” को चुनाग आयोग ने दी हरी झंडी

साउथ के अभिनेता विजय ने कहा, “आइए बाधाओं को तोड़ें, झंडा उठाएं, नीति की मशाल उठाएं और तमिलनाडु के लोगों के लिए अग्रणी राजनीतिक पार्टी के रूप में टीवीके के साथ जुड़ें…”

नईदिल्ली (ए)। Tamilaga Vettri Kazhagam (टीवीके) को भारतीय निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक तौर पर रजिस्टर कर लिया है. यह जानकारी रविवार ( 8 सितंबर, 2024) को पार्टी चीफ और जाने-माने एक्टर विजय (Thalapathy Vijay) ने दी. उन्होंने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग ने उनके सियासी दल को चुनावी राजनीति में हिस्सा लेने के लिए मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा, “हमारे देश के चुनाव आयोग ने इसे कानूनी रूप से माना है और अब हमारे तमिलगा वेत्री कझगम को एक राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत किया है और इसे एक पंजीकृत दल के रूप में चुनावी राजनीति में भाग लेने की अनुमति दी है. मुझे यह आपके साथ साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।”

इसके बाद विजय ने कहा, “आइए बाधाओं को तोड़ें, झंडा उठाएं, नीति की मशाल उठाएं और तमिलनाडु के लोगों के लिए अग्रणी राजनीतिक पार्टी के रूप में तमिलगा वेत्री कझगम के साथ जुड़ें।”

विजय ने कहा कि पार्टी के लिए आगे की चुनौतियों की दिशा में पहला कदम उठाने के लिए पहला दरवाजा खुला है. इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि पार्टी ने राज्य सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इस बारे में आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा. अभिनेता विजय ने तमिलनाडु के कल्याण के लिए काम करने का भी वादा किया और कहा, “तमिलनाडु अब से बेहतर होगा. जीत निश्चित है।”

उन्होंने इस साल फरवरी में अपने पार्टी के नाम का ऐलान किया था और कहा था कि वह 2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेंगे. उन्होंने 22 अगस्त को अपनी राजनीतिक पार्टी के झंडे और सिंबल का अनावरण किया था और बाद में इसे पनैयूर पार्टी कार्यालय में फहराया. इस दौरान उनकी राजनीतिक पार्टी के लिए एक ऑफिशियल सॉन्ग भी जारी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button