छत्तीसगढ़फीचर्ड

बलात्कार के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही पीड़िता के घर में घुसकर केस वापस लेने की दी धमकी, उसके बच्चे के गुप्तांग में पहुंचाया चोट

बलात्कार के आरोपी द्वारा जमानत मिलने बाद पीड़िता के घर में घुसकर केस वापस लेने की धमकी देकर मारपीट कर रहा था…प्रार्थिया के रिपोर्ट बाद सिविल लाईन पुलिस द्वारा आरोपी को तत्काल किया गया गिरफ्तार…

थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
अपराध क्रमांक-871/2024 धारा- 296, 351(2), 115(5), 333 बीएनएस

 

बिलासपुर। प्रार्थीया रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी किशन पटेल को बलात्कार के प्रकरण में जमानत मिलने के पश्चात् दिनांक 07.09.2024 को रात्रि 08.00 बजे अचानक प्रार्थीया के घर मे घुसकर प्रार्थीया को धमकी देने लगा और कहने लगा कि तू अपना केश वापस ले वरना तुझे एवं तेरे बच्चे को जान से मार डालूंगा कहते हुए मारपीट करने लगा।

उसी दौरान प्रार्थीया के ढाई वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट किया जिससे बच्चे के गुप्तांग मे चोट लगी और प्रार्थीया को धमकी देते हुए कहने लगा है तू हल्ला करेगी तो तेरे को अभी जान से मार दूंगा। घटना के पश्चात् प्रार्थीया डर गयी और अपने घर से बाहर अपने सहेली के घर बच्चे को लेकर चली गयी।

आरोपी पुनः आकर प्रार्थीया व उसके बच्चे के साथ कोई अप्रिय घटना घटित न करे इसके पश्चात् प्रार्थीया बच्चे को लेकर ईलाज हेतु सिम्स अस्पताल गयी जहां डॉक्टर द्वारा जांच के उपरान्त बच्चे को वापस घर भेज दिया गया
आरोपी के द्वारा दिए गए धमकी के अनुरूप पुनः घटना घटित कर सकता है।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया जाकर उनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप व नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सिविल लाईन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के द्वारा तत्काल आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया।

जिससे पूछताछ करने पर आरोपी प्रार्थिया के साथ उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी किशन पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- किशन पटेल पिता स्व. रामनारायण पटेल उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम मंगला नवीन चौक थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button