दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

संभागायुक्त और कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन विश्वविद्यालय भवन का निरीक्षण, निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने कांट्रेक्टर को दिए निर्देश

दुर्ग। दुर्ग संभाग के आयुक्त एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने पोटिया वार्ड में विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के मैप का अवलोकन किया और कांट्रेक्टर को भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप ने निर्माणाधीन भवन में प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में अवगत कराया। इस अवसर पर एसडीएम एच.एस. मिरी, तहसीलदार पी.आर. सलाम, विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा छात्रावास अधीक्षक भर्ती हेतु परीक्षा आज: छत्तीसगढ़ व्यापम रायपुर द्वारा आज 15 सितम्बर 2024 को छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। जिले में उक्त भर्ती परीक्षा हेतु प्रशिक्षण समन्वय केन्द्र शासकीय विश्वविद्यालय तामस्कर स्नातक महाविद्यालय में विगत दिवस आयोजित की गई।

दुर्ग जिले में 190 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें लगभग 62000 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इस परीक्षा के व्यवस्थित ढंग से संपन्न करने हेतु संबंधित केन्द्रों के केन्द्रोध्यक्षों, सहायक केन्द्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण हेतु मास्टर ट्रेनर डॉ. अवधेश श्रीवास्तव सहायक प्राध्यापक शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई, डॉ. सजयदास प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय वैशालीनगर, डॉ. एस.के. देशमुख सहायक प्राध्यापक शासकीय विश्वनाथ तामस्कर महाविद्यालय दुर्ग एवं सहायक समन्वयक डॉ. अभिनेष सुराना ने प्रशिक्षण दिया।

साथ ही इस प्रशिक्षण में समन्वयक के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दकी, नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर हितेश पिस्दा उपस्थित थे। प्रशिक्षण चार पालियों में सपन्न हुआ जिसमें लगभग 800 अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button