छत्तीसगढ़फीचर्ड

वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगार युवक से 8 लाख रुपए की ठगी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों द्वारा प्रार्थी से वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ₹8,00,000 की रकम, की गई ठगी…आरोपियों द्वारा बेरोजगार युवक को वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर लिया गया झांसे में…

बलौदा बाजार। प्रार्थी लेखराम साहू निवासी ग्राम बरपाली द्वारा, चौकी गिरौदपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी शांतनु एवं मन प्रसाद द्वारा वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर मुझसे ठगी किया गया है। इसके लिए प्रार्थी द्वारा आरोपियों को अलग-अलग स्थानों एवं किस्तों में कुल ₹8,00,000 की रकम दिया गया, किंतु प्रार्थी का शासकीय नौकरी नहीं लगा।

इस पर प्रार्थी लेखराम द्वारा रुपए वापस करने के लिए आरोपियों को बार-बार कहा गया, किंतु आरोपियों द्वारा पैसा वापस ना कर केवल आश्वासन देते हुए बहाने बनाकर बार-बार घुमाया गया। इस प्रकार आरोपियों द्वारा वनविभाग में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी को झांसा देते हुए ₹8,00,000 रकम की ठगी किया गया है।

की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी गिरौदपुरी थाना गिधौरी में अपराध क्र. 194/2024 धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में चौकी गिरौदपुरी की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शांतनू एवं मनप्रसाद को हिरासत में लिया गया।

जिससे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी को वन विभाग में नौकरी लगाने का लालच देते हुए उससे ₹8,00,000 रकम लेना स्वीकार किया गया। विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा कई अन्य बेरोजगार युवाओं से भी शासकीय विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का पता चला है।

जिसके संबंध में जांच कार्रवाई जारी है। कि प्रकरण में आज दिनांक 16.09.2024 को दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम
1. शांतनू उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम मडवा पुलिस चौकी गिरौदपुरी
2. मनप्रसाद उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कुर्राहा थाना कसडोल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button