खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद काम पर लौटने से डॉक्टरों का इनकार; बोले- शीर्ष कोर्ट की सुनवाई का इंतजार

करीब दो घंटे चली बैठक के बाद सीएम ममता बनर्जी ने अपना बयान जारी किया। ममता बनर्जी ने कहा कि हमने डॉक्टरों की बात मानी है। उनकी 99 फीसदी मांगो को मान लिया गया है। ममता बनर्जी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद बड़े बदलाव होंगे…

कोलकाता (ए)। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर सीएम ममता बनर्जी के साथ आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों की बैठक हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को हटाने का एलान किया। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों से वापस काम पर लौटने की अपील की। वहीं, आंदोलनरत डॉक्टरों ने वापस काम पर लौटने से इनकार कर दिया। उन्होंने विनीत गोयल को पद से हटाने के सीएम के फैसले को अपनी नीतिगत जीत बताया।

बैठक के बाद आंदोलनरत डॉक्टरों ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनकी मांगों को लेकर उनसे किए गए सभी वादे पूरे नहीं करती हैं, तब तक वे अपना ‘काम बंद’ और प्रदर्शन जारी रखेंगे। आगे उन्होंने कहा कि हम इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई का भी इंतजार कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के बाद वे एक बैठक करेंगे और अपने ‘काम बंद’ और प्रदर्शन पर फैसला लेंगे।

इससे पहले, करीब दो घंटे चली बैठक के बाद सीएम ममता बनर्जी ने अपना बयान जारी किया। ममता बनर्जी ने कहा कि  हमने डॉक्टरों की बात मानी है। उनकी 99 फीसदी मांगो को मान लिया गया है। ममता बनर्जी ने कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद बड़े बदलाव होंगे।

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि आंदोलनरत 42 डॉक्टरों और मुख्य सचिव मनोज पंत ने बैठक के मिनट्स पर हस्ताक्षर किए हैं। जूनियर डॉक्टरों की मांग को देखते हुए कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत कुमार गोयल ने बैठक में कहा है कि वह इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। शाम 4 बजे विनीत नए सीपी को जिम्मेदारी सौंपेंगे। मंगलवार को कोलकाता पुलिस के नए कमिश्नर की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही हमने स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक, चिकित्सा शिक्षा निदेशक को हटाने का फैसला किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि डीसी नॉर्थ (अभिषेक गुप्ता) को भी हटा दिया जाएगा और नए डीसी के बारे में कल फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा, पूर्ण डॉक्टरों की सुरक्षा पर भी  ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा, डॉयरेक्टर हेल्थ सर्विस भी हटाए जा रहे है। डीएमई भी हटाए गए। इसके साथ ही डॉयरेक्टर मेडिकल एजुकेशन भी हटाए गए। ममता बनर्जी ने कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद बड़े बदलाव होंगे।

मममता बनर्जी ने की डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील
इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि हमने आंदोलनकारी डॉक्टरों से काम पर वापस लौटने का आग्रह किया है। आंदोलन कर रहे डॉक्टरों की पांच में से तीन मांगें मान ली गई हैं। विरोध करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। सीएम ने यह भी कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों की मांगों पर गौर करेगी।

बैठक के मिनट्स को अंतिम रूप देने में लगे ढाई घंटे
बातचीत के चार असफल प्रयासों के बाद 35 आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार शाम बैठक के लिए पहुंचा था। यह बैठक पहले शाम 5 बजे निर्धारित थी, लगभग 6:50 बजे शुरू हुई और रात लगभग नौ बजे समाप्त हो गई। बैठक के बाद, दोनों पक्षों ने अगले ढाई घंटे तक कार्यवृत्त को अंतिम रूप देने पर काम किया। डॉक्टरों को रात करीब 11:30 बजे बनर्जी के आवास से बाहर निकलते देखा गया।

कोलकाता मामले में आज सुप्रीम सुनवाई
कोलकाता मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू की है। शीर्ष अदालत की वेबसाइट के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्र की पीठ सुनवाई करेगी। पिछली सुनवाई में शीर्ष अदालत ने हड़ताड़ी जूनियर डॉक्टरों से 10 सितंबर को शाम पांच बजे तक काम पर लौटने को कहा था और यह भरोसा दिया था कि राज्य सरकार उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगी। लेकिन डॉक्टर काम पर नहीं लौटे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button