दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

खुर्सीपार में अवैध अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर, फूटपाथ पर मेन विद्युत लाईन को घेर कर किया गया था अतिक्रमण

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में जोन 04 शिवाजी नगर खुर्सीपार में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही की गई। निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 48 क्रान्ति मार्केट के पीछे केनाल रोड के पास कुलवंत कौर द्वारा फूटपाथ पर मेन विद्युत लाईन को घेर कर अतिक्रमण कर रहा था। जिसकी सूचना प्राप्त होते ही निगम की टीम मौके पर पहुचकर स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुलवंत कौर द्वारा अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था।

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त को शिकायत मिली थी कि कुलवंत कौर द्वारा निगम की भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर निगम आयुक्त ने जोन 04 के अधिकारियो को निर्देशित किये।

अतिक्रमण किये जा रहे स्थल का निरीक्षण कर वहां पर की गई कार्यवाही से अवगत कराने को कहा गया। निगम का अमला स्थल पर किये जा रहे अवैध निर्माण को जे.सी.बी के माध्यम से ध्वस्त किया। साथ ही स्थल पर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के बाद मलवे को ट्रक के माध्यम से डम्प किया गया और स्थल को पूर्व की भांति रूप दिया गया।

अवैध अतिक्रमण की कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, दिनेश बेलचंदन, कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, राजेन सिंह, विष्णु सोनी, गौरकरण कुर्रे, खेमराज आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button