दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्लेसमेंट केम्प का आयोजन 20 सितम्बर को, 80 पदों पर होगी भर्ती

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर में 20 सितम्बर 2024 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट केम्प में निजी नियोजक सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 80 पदों पर भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता बारहवी व स्नातक एवं आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तक है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ प्लेसमेंट/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

गुण्डाधूर सम्मान एवं महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव हेतु आवेदन 25 सितम्बर तक: गुण्डाधूर सम्मान एवं महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव हेतु आवेदन 25 सितम्बर तक आमंत्रित किया गया है। खेल एवं युवा कल्याण से प्राप्त जानकारी अनुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 01 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस पर राज्य के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को दिया जाने वाले गुण्डाधूर सम्मान एवं महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान वर्ष 2024-25 हेतु राज्य खेल संघों के माध्यम से अनुशंसाएं आमंत्रित की गई है। संचालनालय में आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 सितम्बर 2024 निर्धारित की गई है।

जिले के पात्र खिलाड़ी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग कार्यालय रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में उक्त अवधि में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।

आवेदन का प्रारूप विभागीय वेबसाईट www.sportsyw.cg.gov.in में प्राप्त किया जा सकता है। अन्य जानकारी के लिए आवेदक जिला कार्यालय/संचालनालय एवं संबंधित छत्तीसगढ़ खेल संघ कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button