खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

कवर्धा कलेक्टर- एसपी का हुआ तबादला: राजेश अग्रवाल होंगे कवर्धा के नए एसपी, वैभव बैंकर सभालेंगे बलरामपुर की कमान

रायपुर। राज्य सरकार ने कवर्धा कांड पर बड़ा एक्शन लेते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का तबादला आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के कलेक्टर जन्मेजय महोबे तबादला कर प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम बनाया है वही 2016 बैच के आईएएस गोपाल वर्मा सचिव छग राज्य सूचना आयोग को कवर्धा का नया कलेक्टर बनाया है।

कवर्धा पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव का भी तबादला आदेश जारी किया गया है जिन्हे एआईजी पुलिस मुख्यालय, रायपुर भेजा गया है वही राजेश अग्रवाल को कवर्धा का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

कुछ दिन पूर्व ही राजेश अग्रवाल को बलरामपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया था। अब उन्हें नई चुनौतियों भरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस वैभव बैंकर को बलरामपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। देखे आदेश…

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button