BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बेजुबान बछड़ा पर क्रुरता पूर्वक वाहन चढ़ा कर मारने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

थाना सुपेला/23.09.2024
// प्रेस विज्ञप्ति //
 बेजुबान बछड़ा पर क्रुरतापूर्वक वाहन चलाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार
 लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से हुई बछड़ा की मृत्यु
 सुपेला पुलिस की सक्रियता से पकड़ाये आरोपी
 घटना में प्रयुक्त कार जप्त
—00—

भिलाई। प्रार्थी रवि निषाद निवासी दिलीप निषाद निवासी कृष्णा नगर सुपेला का दिनांक 21.09.2024 की सुबह 07ः00 बजे काम करने जा रहा था कि बजरंग चौक कृष्णा नगर के पास पहुंचा था, उसी समय एक स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 04 के.पी. 7771 के चालक द्वारा क्रुरतापूर्वक गाय के बछड़े के उपर गाड़ी चढ़ा दिया जिससे गाय का बछड़ा मौके पर खत्म हो गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा बेजुबान जानवर गाय के बछड़े के उपर कु्ररतापूर्वक गाड़ी चढ़ाने वाले आरोपी तुलसी राम दक्षिणे, सूरज दक्षिणे एवं प्रदीप साहू को पकड़ा गया।

आरोपियों से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए गाय के बछड़े पर क्रुरतापूर्वक वाहन चलाने से गाय का बछड़ा की मृत्यु होना स्वीकार किये। आरोपी 01. तुलसी राम दक्षिणे, 02. सूरज दक्षिणे 03. प्रदीप साहू को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना सुपेला से निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि दिनेश सिंह, प्र.आर. मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक विवेक सिंह का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक 1011/2024, धारा 325 बीएनएस, 11 पशु क्रूरता अधिनियम

आरोपी- 01. तुलसी राम दक्षिणे पिता सरजू राम दक्षिणे उम्र 54 साल निवासी कृष्णा नगर सुपेला।
02. सूरज दक्षिणे पिता तुलसी राम दक्षिणे उम्र 26 साल निवासी कृष्णा नगर सुपेला।
03. प्रदीप साहू पिता स्व. राम साहू उम्र 46 साल निवासी कृष्णा नगर सुपेला।

Related Posts