खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

रियल एस्टेट के कर्मचारियों को लिए पीएफ और ईएसआईसी हो अनिवार्य, पीयूष गोयल बोले- बिल्डर ईमानदारी से करें काम

रियल एस्टेट उद्योग के संगठन क्रेडाई के सम्मेलन में में पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा, 25 नवंबर को क्रेडाई अपने 14,000 सदस्यों के साथ चर्चा के बाद एक प्रस्ताव लेकर आए। हम बात करेंगे। क्रेडाई की 25 नवंबर को 25वीं वर्षगांठ है…

 

नईदिल्ली (ए)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रियल एस्टेट उद्योग से कहा कि वे इस क्षेत्र में काम करने वाले सात करोड़ लोगों के लिए ईएसआईसी तथा भविष्य निधि पंजीकरण की गारंटी प्रदान करें। इस क्षेत्र को यह सोचना चाहिए कि क्या हम इस क्षेत्र में काम करने वाले सभी सात करोड़ कामगारों तथा महिलाओं के लिए ईएसआईसी और भविष्य निधि पंजीकरण की गारंटी सुनिश्चित कर सकते हैं।

रियल एस्टेट उद्योग के संगठन क्रेडाई के सम्मेलन में में गोयल ने मंगलवार को कहा, 25 नवंबर को क्रेडाई अपने 14,000 सदस्यों के साथ चर्चा के बाद एक प्रस्ताव लेकर आए। हम बात करेंगे।

क्रेडाई की 25 नवंबर को 25वीं वर्षगांठ है। अगर उद्योग ईएसआईसी तथा पीएफ पंजीकरण की गारंटी सुनिश्चित करता है तो इसके कई सकारात्मक प्रभाव होंगे। आने वाले वर्षों में यह संख्या और बढ़ेगी। इस कदम से इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की क्षमताएं तथा दक्षता बढ़ेगी। इससे गुणवत्ता में सुधार होगा।

गोयल ने कहा, रियल एस्टेट कारोबारियों को भरोसा दिलाया कि वह अन्य उद्योगों की तरह रियल एस्टेट क्षेत्र को आसान फंडिंग उपलब्ध कराने का मुद्दा भारतीय रिजर्व बैंक के समक्ष उठाएंगे।

रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के लिए तेजी से मंजूरी के लिए राज्य सरकारों तथा शहरी स्थानीय निकायों से बात करेंगे, बशर्ते बिल्डर ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से कारोबार करने का वादा करें। अब हमारे पास अधिक ईमानदार व्यवस्था है। शुक्र है कि अब बहुत से बेईमान डेवलपर बाजार से बाहर हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button