दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सुपेला लक्ष्मी नगर सब्जी मार्केट के पास जुआ खेलते 04 जुआड़ी गिरफ्तार, नगदी व ताश पत्ती बरामद

भिलाई। दिनांक 25.09.2024 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि कुछ लोग लक्ष्मी नगर सब्जी मार्केट के पीछे सुपेला में रूपये पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे है।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर रेड कार्यवाही किया गया।

मौके पर आरोपी 01 किसन कुमार सिन्हा, 02 रफीक, 03 जुनेद अहमद, 04 देवातांडी मिले जिनके कब्जे से एवं फड़ से कुल 2900 रूपये नगदी एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश सिंह, आर. रवि कुमार, सूर्यप्रताप सिंह एवं बसंत मढरिया का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्र. 1024/2024, धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम

जप्ती- 2900 रूपये नगदी एवं 52 पत्ती ताश।

आरोपी- 01 किशन कुमार सिन्हा पिता बोधनलाल उम्र 29 साल निवासी गौतम नगर सुपेला।
02 रफीक पिता शेख मन्नू उम्र 43 साल निवासी कृष्णा नगर सुपेला।
03 जुनेद अहमद पिता अजीमुद्दीन सिद्धीकी उम्र 31 साल निवासी निजामी चैक कृष्णा नगर सुपेला।
04 देवा तांडी पिता केवल तांडी उम्र 22 साल निवासी कृष्णा नगर निाजमी चैक सुपेला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button