खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

रोजगार सृजन के ठोस प्रयासों से छत्तीसगढ़ सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में शामिल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के देश के सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में पांचवा स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा रोजगार सृजन के क्षेत्र में किए गए ठोस प्रयासों का यह सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा है कि आज हमने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ ने देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। यह सर्वेक्षण भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (NSSO) द्वारा किया गया है।

हमारी सरकार ने प्रदेश में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। खासतौर पर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित किया है।

जिसके कारण हमारा छत्तीसगढ़ अब बड़े राज्यों को भी पीछे छोड़ चुका है, जो कम बेरोजगारी दर के मामले में राज्य की बड़ी सफलता को दर्शाता है। निश्चित ही यह प्रदेश के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। समस्त छत्तीसगढ़वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने महान समाजसेवी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की जयंती पर उन्हें किया नमन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान समाजसेवी, दार्शनिक और शिक्षाविद ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की 26 सितंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि ईश्वर चन्द्र जी बंगाल के पुनर्जागरण के स्तम्भों में से एक माने जाते हैं। उनके अथक प्रयासों से विधवा पुनर्विवाह कानून 1856 पारित हुआ। उन्होंने बहुपत्नी प्रथा और बाल विवाह के विरुद्ध भी आवाज़ उठाई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विद्यासागर जी ने अपने बेटे की शादी एक विधवा से कराकर तत्कालीन समाज में एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने स्थानीय भाषा के विकास और बालिका शिक्षा के लिए स्कूलों की श्रृंखला शुरू करने के साथ कोलकाता में मेट्रोपॉलिटन कॉलेज की स्थापना की।

उन्होंने समाज सुधारों की वकालत करते हुए कई लेख लिखकर लोगों में जागरुकता फैलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वरचंद्र जी ने अपने व्यक्तित्व और कार्य कुशलता से शिक्षा, साहित्य तथा समाज कल्याण के क्षेत्रों में अमिट छाप छोड़ी। भारतीय समाज में सुधार के लिए उनका अतुल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button