दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

समस्या है तो समाधान भी संभव है, समस्या के समाधान के लिए अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि हमेशा तत्पर रहते हैं : सांसद विजय बघेल

दुर्ग। जिले के धमधा विकासखण्ड के ग्राम अहेरी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की गई। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में ग्रामीण जनता की समस्याओं को सुनने, समझने और मौके पर निराकृत करने आयोजित इस शिविर में सांसद विजय बघेल भी सम्मिलित हुए। शिविर में विभिन्न विभागों को कुल 196 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें 134 आवेदनों का विभागों द्वारा मौके पर निराकरण किया गया। शेष लंबित 62 आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई। शिविर में समाज कल्याण विभाग को प्राप्त 05 आवेदन, शिक्षा विभाग को प्राप्त 04 आवेदन, खाद्य विभाग को प्राप्त 07 आवेदन तथा कृषि, पशु चिकित्सा, मत्स्योद्योग और खनिज विभाग को प्राप्त 01-01 आवेदन का शत्-प्रतिशत् निराकरण किया गया।

इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त 04 में से 02, विद्युत मंडल को प्राप्त 15 में से 13, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को प्राप्त 05 से 02, जनपद पंचायत धमधा को प्राप्त 76 में से 56 तथा राजस्व विभाग को प्राप्त 65 में से 41 आवेदनों का निराकरण किया गया। स्वास्थ्य विभााग के 02, जिला विधिक सहायता के 01, लोक निर्माण के विभाग के 05, विद्युत मंडल के 02, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी 03, जल संसाधन विभाग के 01, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के 01, आबकारी विभाग के 02, क्रेडा के 01, जनपद पंचायत के 20 तथा राजस्व विभाग के 24 लंबित आवेदनों के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है।

शिविर में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, चिकित्सा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, श्रम, उद्योग एवं व्यापार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र, जिला अंत्यावसायी, शिक्षा एवं क्रेडा विभाग के अधिकारियों ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीण जनता को दी।

मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में शिविर आयोजन के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रशासन को जनता के करीब लाना है। जनता को विभागीय अधिकारियों से पहचान हो ताकि वे अपनी समस्याएं अधिकारी के समक्ष सही ढंग से रख सके। उन्होंने कहा कि सरकार की यह भाव है कि उनके द्वारा संचालित योजनाओं से जनता अधिक से अधिक लाभान्वित हो सके। सांसद श्री बघेल ने अवगत कराया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत किसी समस्या का समाधान संभव होता है। उन्होंने कहा कि समस्या है तो समाधान भी संभव है। समस्या के समाधान के लिए अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि हमेशा तत्पर रहते हैं।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने शिविर के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामवासियों की समस्याओं का समाधान करने प्रशासन आज उनके बीच पहुंची है। शिविर में सभी विभाग के जिला प्रमुख के अधिकारी मौजूद है। वे ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण किये हैं। कलेक्टर ने ग्रामवासियों से अपील की है कि वे शिविर कि अलावा ग्राम पंचायत के माध्यम से भी अपनी समस्याएं से प्रशासन को अवगत करा सकते हैं। उन्होंने ग्रामवासियों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण कराने का भरोसा दिलाया।

कलेक्टर सुश्री चौधरी ने शिविर के प्रारंभ में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सभी विभागीय स्टाल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों से विभाग को प्राप्त आवेदनों/समस्याआंे का प्राथमिकता के साथ शत्-प्रतिशत् निराकृत करने के निर्देश दिए। सांसद श्री बघेल ने भी विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों से विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी ली। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पांच नौनिहालों का अन्न प्राशन कराया गया। सांसद श्री बघेल और कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अपने कर कमलों से नन्हें मुन्नों को खीर खिलाकर अन्नप्रासन्न की रस्म अदायगी की।

गर्भवती माताओं की गोदभराई के साथ उन्हें पोषण टोकरी भेंट की गई। शिविर में माध्यमिक विद्यालय अहेरी के छात्राओं ने स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के साथ लोगांे को जागरूक किये। शिविर में सांसद श्री बघेल ने लोगों को पोषण और स्वच्छता अभियान की शपथ दिलायी। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया तथा ग्राम की स्वच्छता दीदियों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। शिविर के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

शिविर में जनपद पंचायत धमधा की अध्यक्ष सरस्वती रात्रे, जनपद सदस्य भूपेन्द्र साहू, सरपंच अनिता ठाकुर, उपसरपंच राजेश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि अहिवारा सतीश साहू तथा सहायक कलेक्टर एम. भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, एसडीएम महेश राजपूत, संयुक्त कलेक्टर मुकेश रावटे, जनपद सीईओ किरण कुमार कौशिक, तहसीलदार राधेश्याम वर्मा सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button