दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सभी जोन कमिश्नर अपने क्षेत्र के दुर्गा पंडालो के चारो तरफ सफाई एवं लाईट व्यवस्था सुदृढ़ करें: आयुक्त बजरंग दुबे

भिलाई। आगामी त्यौहारी सीजन नव दुर्गा उत्सव को देखते हुए पूरे भिलाई क्षेत्र में नव दुर्गा पंडाल बनाये जा रहे है। इसके लिए विभिन्न दुर्गा पंडाल समितियों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है, नगर निगम भिलाई क्षेत्र का यह एक बड़ा उत्सव होता है। निगम के विभिन्न क्षेत्रो में बड़े-बड़े पंडाल बनाये जा रहे है। पंडालो के चारो तरफ साफ-सफाई व्यवस्थित हो। इसके लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह देखते हुए ’’आयुक्त बजरंग दुबे ने सभी जोन आयुक्तों को निर्देशित किये है कि एक टीम बनाकर अपने क्षेत्र के दुर्गा पंडालो के चारो तरफ सफाई एवं लाईट व्यवस्था सुदृढ़ किया जावे। किसी प्रकार की शिकायत की संभावना न हो’’। नवरात्रि के समय स्ट्रीट लाईट व्यवस्थित रूप से जलनी चालिए, बंद लाईलो का संधारण किया जावे।

यदि आवश्यकता हो तो नये लाईट भी लगाया जाये। प्रमुख चैंक चैराहो पर समुचित व्यवस्था किया जावे। अक्सर देखने में आता है कि रोड के किनारे पसरा लगाकर रेहड़ी व्यापारियो द्वारा व्यापार किया जाता है। आवश्यकतानुसार उसको बढ़ाते रहते है, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित होती है। दुकान के सामने ही खरीदने वाले ग्राहक अपनी गाड़ी खड़ा कर देते है।

इससे ट्रेफिक जाम हो जाता है। प्रमुख बाजारो में मार्किंग किया जायेगा, जिसके अंदर ही व्यापारी अपना व्यापार कर सकते है। नगर निगम के राजस्व की टीम निगरानी करेगी, कोई भी व्यापारी उल्लघंन करेगा तो उसके खिलाफ चालानी कार्यवाही की जावेगी।

’’महापौर नीरज पाल ने सभी व्यापारियो से अपील की है कि व्यापार करें, अपने सामान को मार्किंग स्थल के अंदर रखे बाहर न पसारे एवं साफ सफाई का ध्यान रखें। सबके सहयोग से ही हम लोग उत्साह पूर्वक त्यौहार मनाएगें’’।
संलग्न-फोटो जनसम्पर्क अधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button