दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बिना सूचना के कार्य पर अनुपस्थित होने के पश्चात भी निष्ठा ऐप में उपस्थिति किया दर्ज, भिलाई निगमायुक्त ने किया सस्पेंड

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के एक कर्मचारी ने बिना सूचना के कार्य पर अनुपस्थित होने के पश्चात भी निष्ठा ऐप में उपस्थिति दर्ज करता रहा! अनुशासनहीनता की श्रेणी में आने पर योजना शाखा के कर्मचारी महेंद्र बाघमार, हेल्पर/क्लीनर को निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है! छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के (1)(2)(3) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए कर्मचारी को निलंबित किया गया है! निलंबन अवधि में मुख्यालय जोन क्रमांक एक अनुविभाग कार्यालय रहेगा तथा निलंबन अवधि में श्री बाघमार को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related Articles

Back to top button