खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने फोन कर जाना मल्लिकार्जुन खगड़े का हाल, जम्मू कश्मीर में जनसभा के दौरान बिगड़ गई थी तबीयत

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जम्मू कश्मीर के जसरोटा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. उन्हें जनसभा में बोलते वक्त बेचैनी महसूस हुई और चक्कर आने लगा था…

 

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का हाल चाल जाना. उनकी जम्मू कश्मीर में जनसभा को संबोधित करते वक्त तबीयत बिगड़ गई थी।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जम्मू कश्मीर के जसरोटा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. उन्हें जनसभा में बोलते वक्त बेचैनी महसूस हुई और चक्कर आने लगा. इसके बाद वहां मौजूद कांग्रेस के नेताओं ने कुर्सी पर बैठाया. इसके बाद उन्हें कमरे में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की।

थोड़ा आराम मिलने के बाद खरगे ने फिर रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा, मैं बात करना चाहता था. लेकिन चक्कर आने के कारण मैं बैठ गया हूं. कृपया मुझे माफ करें.  वे (भाजपा) हमें आतंकित करने की कोशिश कर रहे हैं. वे पाकिस्तान की बात करते हैं. हम नहीं डरते. बांग्लादेश को किसने आजाद कराया? इंदिरा गांधी ने ऐसा किया. ‘जय जवान जय किसान’ का नारा हमने दिया था. पाकिस्तान को हमने हराया। लाल बहादुर शास्त्री (की सरकार) ने उसे हराया. यह कांग्रेस है।

रैली स्थल पर चिकित्सा सहायता मिलने के बाद खरगे ने कहा, हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे. कुछ भी हो, हम इसे छोड़ने वाले नहीं हैं. मैं 83 साल का हो गया हूं, मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं. जब तक (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी को सत्ता से नहीं हटाएंगे तब तक मैं जिंदा ही रहूंगा. आपकी बात सुनूंगा. आपके लिए लड़ूंगा।

भाजपा सरकार पर जम्मू-कश्मीर को रिमोट कंट्रोल के जरिए चलाने का आरोप लगाते हुए खरगे ने कहा, ये लोग कभी चुनाव नहीं कराना चाहते थे. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही चुनाव की तैयारी शुरू की. खरगे ने आरोप लगाया, मोदी जी जम्मू कश्मीर के युवाओं के भविष्य को लेकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. उन्होंने कहा, 45 सालों में सबसे अधिक बेरोजगारी दर मोदी जी के कार्यकाल में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button