छत्तीसगढ़फीचर्ड

फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर आरोपियों का जमानत लेने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही…आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 398/24 धारा 420,467,468,471,34 भादवि. के तहत की गई कार्यवाही…

रायपुर। न्यायालय परिसर रायपुर में फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर आरोपियो का जमानत लिये जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर रायपुर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक, सिविल लाईन अजय कुमार के द्वारा थाना सिविल लाईन पुलिस को आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये है।

जिस पर थाना सिविल लाईन पुलिस टीम के द्वारा संदेही/आरोपियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जाकर सूचना एवं जानकारी एकत्र किये जा रहे है।

इसी क्रम में थाना सिविल लाईन पुलिस टीम के द्वारा पूर्व में आरोपी चेलाराम आसवानी एवं अशोक यादव को फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर आरोपियों का जमानत लेने प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर अन्य आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाये गये थे।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी दिनेश रामटेके के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दिनेश रामटेके को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर विभिन्न न्यायालयों में आरोपियों का जमानत लेना स्वीकार किये जाने पर आरोपी दिनेश रामटेके को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

ज्ञातव्य हो कि पूर्व में फर्जी ऋण पुस्तिका के मामले में संदेही/आरोपी मुकेश वर्मा, विशाल यादव, दीप लक्ष्मी राजपुत, लक्ष्मी शर्मा एवं अरूण यादव के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक/अपराध धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया है। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी
दिनेश रामटेके पिता स्व. मोहन रामटेके उम्र 37 साल पता गौरी नगर, नूरी मस्जिद गली नंबर 02, चिखली, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button