छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर एम्स अस्पताल से रेडियोधर्मी डस्टबीन चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, डस्टबीन की कीमत 06 लाख रुपए

रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर (AIIMS HOSPITAL) के नाभिकीय विभाग मे रखे रेडियोधर्मी lead डस्टबीन की चोरी होने की सुचना पर त्वरित कार्यवाही कर थाना आमानाका ने अपराध पंजीबद्ध कर रेडियोधर्मी डस्टबिन बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया मे एम्स अस्पाल के अधिकारियो द्वारा बताया गया कि चोरी हुआ रेडियोधर्मी lead डस्टबीन कोई आम डस्टबीन नही है।

उक्‍त डस्टबीन मे कैंसर के ईलाज से सम्बधीत अपशिष्ट पदार्थ के रेडियेशन को समाप्त करने हेतु रेडियेशन डस्टबीन मे रखा जाता है जो बहुत किमती है जिसकी कीमत करीबन 6 लाख रूपये है आम जन के संपर्क आने पर आम नागारिको के स्वास्थ मे बुरा प्रभाव पड सकता था जिसे एम्स अस्पताल नाभिकीय विभाग मे आउटसोर्स मे काम करने वाले सफाई कर्मचारियो के द्वारा चोरी करने की शंका बताई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी अमानाका द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.संतोष कुमार सिंह को जानकारी दिया उनके दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते पश्चिम रायपुर, नगर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार झा आजाद चौंक के मार्गदर्शन पर में थाना प्रभारी आमानाका को टीम गठित कर कार्यवाही करते हुये आउटसोर्स के तीन सफाई कर्मचारियो को हिरासत मे लेकर कडाई से पुछताछ किया गया।

उक्त lead डस्टबीन को चेारी करना बताये व अपने पास रखे होना बताया आरोपियो के कब्जे से चोरी हुये रेडियाधर्मी lead डस्टबीन को बरामद कर एम्स अस्पताल नाभिकीय विभाग कर्मचारियो से संपर्क कर एम्स अस्पताल नाभिकीय विभाग मे सुरक्षा के साथ भिजवाया गया।

तीनो आरोपीगणो के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 347/2024 धारा 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी-
1).दिनेश कुमार बंजारे पिता लोकाई प्रसाद उम्र 24 साल पता – ग्राम पंचदेवरी,थाना कुम्हारी दुर्ग
2. भूपेंद्र कुमार पटेल पिता हलधर राम उम्र 25 साल पता कोटा,राम दरबार थाना सरस्वती नगर रायपुर
3.राजकुमार साहू पिता धनराज साहू उम्र 39 साल पता महंत तालाब, ज्योति नगर कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर

उक्त कार्यवाही मे थाना आमानाका से प्रभारी निरीक्षक सुनील दास , सउनि सुरेश मिश्रा , प्रधान आरक्षक 2591- संजय सिंह, आरक्षक 2361दीपक कुमार पाण्डेय, का कार्य सराहनीय रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button