खास खबरफीचर्डविविध

बिग बॉस के सेट पर पहुंचे आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य, सलमान खान को गीता भेंट कर दिया आशीर्वाद

बिग बॉस 18 के प्रीमियर से पहले  धार्मिक गुरू अनिरुद्धाचार्य जी की एक तस्वीर शो के सेट से वायरल हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वे इस बार शो का हिस्सा बनेंगे? आइए जान लेते हैं सच्चाई…

 

मुंबई (ए)। चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की दीवानी जनता का उत्साह चरम पर है। इस शो का 18वां सीजन आज से शुरू जो हो रहा है। सोने पर सुहागा यह है कि इस बार भी सलमान खान ही इसमें बतौर होस्ट नजर आने वाले हैं। धीरे-धीरे शो के प्रतिभागियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। काफी समय से मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जा रहे थे कि धार्मिक गुरू अनिरुद्धाचार्य जी भी इस शो का हिस्सा बनेंगे। अब उनकी एक तस्वीर भी सेट से सामने आई है, जो काफी वायरल हो रही है। आइए जान लेते हैं इसकी सच्चाई।

बिग बॉस 18′  का एलान होने के बाद से ऐसे तमाम दावे किए गए कि अनिरुद्धाचार्य जी इस बार बिग बॉस के घर में नजर आएंगे। फिर ऐसी खबरें आईं कि उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया है। अब बिग बॉस के सेट से धार्मिक गुरू की एक तस्वीर सामने आई है और वह भी सलमान खान के साथ।

यह तस्वीर खुद अनिरुद्धाचार्य जी ने साझा की है। इसके साथ यह भी साफ हो गया है कि वे शो का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, प्रीमियर में वे प्रतिभागियों को आशीर्वाद देने जरूर पहुंचे।

धार्मिक गुरू अनिरुद्धाचार्य जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर साझा की है। इसमें वे सलमान खान को श्री श्रीमद्भगवद्गीता उपहार में देते नजर आ रहे हैं।

इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, ‘बिग बॉस 18’ के सेट पर घर के अंदर जाने वाले सभी सदस्यों को आशीर्वाद देने के साथ सलमान खान को गीता देकर दिया आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button