खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

कांग्रेस पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, कहा- हमें याद रखना है कि अगर हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे

पीएम ने कहा कि कांग्रेस भारत की सबसे बेईमान और भ्रष्ट पार्टी है. चाहे कोई भी दौर हो, कोई भी राज्य हो, कांग्रेस का चरित्र नहीं बदलता. आप पिछले एक हफ्ते का हाल देख लीजिए. कांग्रेस के एक सीएम का जमीन घोटाले में नाम आया है, उनके एक मंत्री महिलाओं को गालियां दे रहे हैं, उनको अप​मानित कर रहे हैं, हरियाणा में कांग्रेस का एक नेता ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है…

मुंबई (ए)। महाराष्ट्र चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर हैं. उन्होंने 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी. जनसभा में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं महाराष्ट्र में एक बहुत बड़ी खबर लेकर आया हूं. केंद्र सरकार ने मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है. आज हर नागरिक का एक ही लक्ष्य है- विकसित भारत. इसलिए हमारी सरकार का हर निर्णय, हर संकल्प और हर सपना विकसित भारत को समर्पित है. इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मुंबई और ठाणे जैसे शहरों को भविष्य के लिए तैयार करना होगा. लेकिन, इसके लिए हमें दोहरी मेहनत करनी होगी – ‘क्योंकि हमें विकास भी करना है और कांग्रेस सरकार के गद्दों को भी भरना है।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस भारत की सबसे बेईमान और भ्रष्ट पार्टी है. चाहे कोई भी दौर हो, कोई भी राज्य हो, कांग्रेस का चरित्र नहीं बदलता. आप पिछले एक हफ्ते का हाल देख लीजिए. कांग्रेस के एक सीएम का जमीन घोटाले में नाम आया है, उनके एक मंत्री महिलाओं को गालियां दे रहे हैं, उनको अप​मानित कर रहे हैं, हरियाणा में कांग्रेस का एक नेता ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है. कांग्रेस चुनाव में बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन सरकार बनने पर जनता के शोषण का नया नया तरीका खोजती है. आए दिन नए-नए टैक्स लगाकर अपने घोटालों के लिए पैसा जुटाना ही इनका एजेंडा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानती है कि उनका वोट बैंक तो एक रहेगा, लेकिन बाकी लोग आसानी से बंट जाएंगे. आसानी से टुकड़े हो जाएंगे. इसलिए कांग्रेस और उसके साथियों का एक ही मिशन है- समाज को बांटों, लोगों को बांटों और सत्ता पर कब्जा करो. इसलिए हमें अतीत से सबक लेना है. हमें एकता को ही देश की ढाल बनाना है और हमें याद रखना है कि अगर हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे।

हमें कांग्रेस और अघाड़ी वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है. आज कांग्रेस का असली रंग खुल कर सामने आ गया है. कांग्रेस को अब अर्बन नक्सल का गैंग चला रहा है. पूरी दुनिया में जो लोग भारत को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं, कांग्रेस अब खुलकर उनके साथ खड़ी है. इसलिए अपनी घोर असफलता के बावजूद कांग्रेस, सरकार बनाने का सपना देख रही है।

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में स्थित जगदंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की. यह मंदिर पोहरादेवी में स्थित है और यह धार्मिक महत्व का स्थान माना जाता है. शनिवार को पीएम मोदी ने मंदिर परिसर में पहुंचकर विधिपूर्वक पूजा की और देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और मंदिर की महत्ता के बारे में भी चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button