छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज तेलासीपुरी धाम में गुरु दर्शन मेला और रायपुर के दशहरा उत्सवों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 12 अक्टूबर शनिवार को बलौदाबाजार भाटापारा जिले के तेलासीपुरी धाम गुरु दर्शन मेला सहित राजधानी रायपुर के दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे तेलासीपुरी धाम पहुंचेंगे और वहां गुरु दर्शन मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे तेलासीपुरी धाम से रवाना होकर अपरान्ह 2.25 बजे को पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 5.15 बजे डब्ल्यूआरएस कॉलोनी पहुंचकर दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 6.15 बजे रावणभाठा मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री संकल्प दुर्गोत्सव समिति शंकर नगर द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में हुए शामिल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महानवमी पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर के शंकर नगर में संकल्प दुर्गोत्सव समिति द्वारा सजाए दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को महानवमीं पर्व की बहुत-बहुत बधाई दी। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और संजय श्रीवास्तव, नवीन मार्कण्डेय, राजेश गुप्ता सहित संकल्प दुर्गोत्सव समिति के सदस्य व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button