छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सब के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की है।

श्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इन शुभ कार्यों को करने से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है।

ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर चंद्रमा की किरणों से अमृत की वर्षा होती है। इसलिए इस पर्व की रात को चंद्रमा के प्रकाश में रखी खीर खाने का महत्व बताया गया है।

मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर राजवाड़ा परिसर स्थित मंदिर में मां दंतेश्वरी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय के साथ इस मौके पर बस्तर दशहरा के माटीपुजारी कमल चंद, वन मंत्री केदार कश्यप वनमंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक किरण देव, कोंडागाँव विधायक लता उसेंडी, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, महापौर सफिरा साहू ने भी मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button