खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

सुरक्षा व्यवस्था के दौरान ग्रामीणों के हमले से कुल 13 पुलिसकर्मी सहित प्रशासनिक अधिकारी घायल

अंबिकापुर। ग्राम हरिहरपुर, तहसील उदयपुर में 17 अक्टूबर को क़ानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंध को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस एवं वन अमला द्वारा ग्राम हरिहरपुर उदयपुर मे सुरक्षा व्यवस्था का निर्धारण किया जा रहा था, इस दौरान आस पास के ग्रामीणों को शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु समझाइश दी जा रही थी।

प्रशासनिक अमला द्वारा लगातार ग्रामीणों को क़ानून व्यवस्था को प्रभावित ना करते हुए बातचीत करने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन इस दौरान ग्रामीणों द्वारा डंडा, फरसा, गुलेल, तीर धनुष लेकर प्रशासनिक अमला का विरोध कर क़ानून व्यवस्था को अपने हाथों मे लेते हुए पुलिस एवं अन्य सुरक्षा मे लगे जवानों पर अचानक हमला कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीणों के हमले से कुल 13 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनके नाम (01) रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत (02)निरीक्षक आशा तिर्की (03) निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे (04) उप निरीक्षक सेतराम गही (05)सहायक उप निरीक्षक मंजू रानी जिला बलरामपुर (06) उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया थाना लखनपुर (07) उप निरीक्षक भागवत नायकर पत्थलगांव जिला जशपुर (08) उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज

(09) आरक्षक रामनरेश लकड़ा रक्षित केंद्र अम्बिकापुर (10) महिला आरक्षक सरला टोप्पो रक्षित केंद्र अम्बिकापुर (11) पूनम पैकरा थाना अम्बिकापुर (12) आरक्षक शैलेश सिंह (13) आरक्षक भोला राम राजवाड़े सहित डिप्टी कलेक्टर डीएस उईके और 01 साल्ही ग्राम कोटवार बंधन घायल हुए हैं।

Oplus_131072

 

आरक्षक भोला राम राजवाड़े को गंभीर प्रकृति का चोट होना पाये जाने पर अग्रिम ईलाज हेतु रायपुर रेफर किया गया है, चोटिल पुलिस अधिकारियो-कर्मचारियों का ईलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button