छत्तीसगढ़फीचर्ड

शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्ट कर दोगुना लाभ कमाने का झांसा देकर करोड़ों रूपये की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी कुबेर वर्मा ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया की वह ग्राम मुनगी मंदिर हसौद में रहता है। प्रार्थी को भुनेश्वर साहू नामक व्यक्ति ने बताया कि वह शेयर मार्केट ट्रेडिंग करता है और बहुत लाभ कमाता है। भुनेश्वर साहू द्वारा प्रार्थी को भी उसे शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्ट कर दुगुना लाभ दिलाने का आश्वन दिया गया। जिस पर प्रार्थी द्वारा भुनेश्वर साहू पर विश्वास कर उसके बताए उसके तथा उसके साथी शत्रुहन वर्मा एवम अन्य के बैंक खताओं में अलग-अलग किश्तो में कुल 07 लाख रुपए दिए गए है।

प्रार्थी द्वारा अपने दिए हुए शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्ट के पैसे एवम लाभ के संबंध में भुनेश्वर साहू से संपर्क किया गया तो भुनेश्वर साहू का फोन नंबर बंद था। जिस पर प्रार्थी द्वारा उसके घर जाकर पता किया गया तो ज्ञात हुआ कि भुनेश्वर साहू कहीं चला गया है। इस प्रकार भुनेश्वर साहू द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी तथा अन्य व्यक्तियों को भी शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्ट कर दुगुना लाभ कमाने का झांसा देकर उनसे करोड़ो रुपए हड़प कर उनके साथ ठगी कर फरार हो गया था। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 659/24 धारा 420, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

ठगी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में प्रकरण में पूर्व में घटना में संलिप्त आरोपी शत्रुहन वर्मा को गिरफ्तार किया गया था। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में लगातार फरार चल रहे मास्टरमाईण्ड आरोपी भुनेश्वर साहू एवं संलिप्त अन्य आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को यह भी जानकारी प्राप्त हुई की आरोपी भूनेश्वर साहू का थाना आरंग में गुम इंसान कायम किया गया था। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी भूनेश्वर साहू को धमतरी में लोकेट किया गया जिसपर टीम के सदस्यों द्वारा धमतरी से आरोपी भूनेश्वर साहू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

पूछताछ में आरोपी भूनेश्वर साहू ने बताया कि वह पूर्व में चाय ठेला में चाय बेचने का कार्य करता था एवं बाद में अपने साथी मनोहर साहू, शत्रुहन वर्मा एवं अन्य के साथ मिलकर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी करना बताया गया है। उक्त ठगी की घटना हेतु भुनेश्वर साहू द्वारा अपने साथी मनोहर साहू एवं 01 अन्य को 10 प्रतिशत कमीशन में फण्ड एकत्रित करने हेतु कहा गया था।

उनके द्वारा एकत्रित किये गये फण्ड को उसके द्वारा कुछ रकम लगभग 02 करोड़ रूपये को डीमैट खाता में इन्वेस्ट कर दिया गया एवं अन्य रकम से अपने तथा अपने परिचितों के नाम पर अचल संपत्ति क्रय की गई है। साथ ही डिमैट खाता में इन्वेस्ट किये गये रकम शेयर मार्केट में डूब जाना बताया गया है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी मनोहर साहू की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

भूनेश्वर साहू, मनोहर साहू एवं उनके अन्य साथियों द्वारा लगभग 400 से अधिक लोगों को शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्ट कर दोगुना लाभ कमाने का झांसा देकर उनसे करीबन 100 करोड़ रूपयों की ठगी करना पाया गया है।

दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रकरण से संबंधित पासबुक एवं करोड़ों रूपये का हिसाब-किताब किया गया है जप्त किया गया है एवं दोनों बैंक खातों को होल्ड कराया गया है। इसके साथ ही टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी भुनेश्वर साहू द्वारा ठगी के रकम से क्रय किये गये अचल संपत्ति को चिन्हांकित कर उसे भी सीज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

प्रकरण में अन्य आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी- 01 भूनेश्वर साहू पिता स्व. गणेश राम साहू उम्र 38 वर्ष साकिन अकोली रोड अटल विहार कालोनी आरंग थाना आरंग जिला रायपुर।

02 मनोहर लाल साहु पिता फुलसाय साहु उम्र 34 वर्ष साकिन सुमीत लैंडस्केप म.नं. 107 नरदह थाना विधानसभा जिला रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button