खास खबरफीचर्डविविध

आज भारत को हार से बचा सकती है बारिश या गेंदबाजों को करना होगा करिश्मा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पहला टेस्ट मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। मेहमानों को जीत के लिए 107 रनों की जरूरत है जबकि भारत को तीन मैचों की सीरीज में बढ़त बनाने के लिए 10 विकेट चटकाने होंगे। वहीं, इस मुकाबले को ड्रॉ कराने के लिए टीम इंडिया बारिश के लिए दुआएं करेगी…

 

बेंगलुरु (ए)। बेंगलुरु में जारी पहला टेस्ट मुकाबला बारिश से प्रभावित होने के कारण दूसरे दिन शुरू हुआ। चौथे दिन भी बारिश ने खलल डाली और मुकाबले को बीच में रोकना पड़ा। इतना ही नहीं शुक्रवार का खेल बारिश के कारण समय से पहले खत्म कर दिया गया। इस दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंपायर के फैसले पर नाराजगी भी जताई।

अब रोहित शर्मा की सेना को यह मुकाबाल जीतने के लिए किसी करिश्मे की जरूरत है। अगर पांचवें दिन का खेल बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो यह मुकाबला ड्रॉ घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों की नजर सीरीज के अगले दो टेस्ट मुकाबलों पर होगी। वहीं, भारतीय फैंस भी यही चाहेंगे कि रविवार का खेल बारिश के कारण धुल जाएगा।

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, पांचवें दिन मौसम की स्थिति पूरी तरह से खराब रहेगी। मैदान पर बादल छाए रहेंगे और सूरज मुश्किल से निकलेगा। सुबह नौ और 10 बजे के आसपास आंधी आने की संभावना है, जिसका मतलब है कि खेल की शुरुआत में देरी हो सकती है और फिर दोपहर तीन बजे शुरू हो सकता है।

वहीं, तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हवा की गति नौ किमी प्रति घंटा रहेगी। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के ग्राउंड-स्टाफ को एक और दिन कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इस दौरान बारिश की संभावना 80 प्रतिशत जताई गई है। ऐसे में इस मुकाबले के ड्रा होने की संभावना अधिक है।

शनिवार को सरफराज खान और ऋषभ पंत ने 231/3 के स्कोर से खेलना शुरू किया और भारत का स्कोर 400 रनों के पार पहुंचाया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए कुल 177 रनों की साझेदारी हुई। 81वें ओवर में दूसरी नई गेंद के आने के बाद भारत का बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया और 62 रन पर सात विकेट गंवा दिए।

इससे पहले टीम का रनरेट पांच का था जबकि 81-99 ओवर के बीच यह 3.18 का ही रह गया। केएल ने 12, जडेजा ने पांच, अश्विन ने 15, कुलदीप ने छह* रन बनाए जबकि बुमराह और सिराज खाता खोले बिना आउट हुए। कीवियों के लिए हेनरी और रुर्के ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि एजाज को दो विकेट मिले। वहीं, साउदी और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट चटकाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button