खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

करवा चौथ का व्रत सौभाग्यवती महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है: मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेषकर सभी विवाहित महिलाओं को करवा चौथ की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सब के जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि करवा चौथ का व्रत सौभाग्यवती महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है।

इस दिन विवाहित महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। माना जाता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक रखने से पति की आयु लंबी होती है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और चंद्रमा की पूजा अर्चना कर अखंड सौभाग्य की प्रार्थना की जाती है। पूरे दिन व्रत करने के बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं।

मुख्यमंत्री ने जवानों की शहादत को किया नमन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से आईटीबीपी के 2 जवानों के शहादत पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में श्रमिक आंदोलन के सूत्रधार और सहकारिता आंदोलन के प्रणेता ठाकुर प्यारेलाल सिंह की 20 अक्टूबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह को याद करते हुए कहा कि बचपन से ही प्यारेलाल जी बौद्धिक और राष्ट्रीय विचारधारा से प्रभावित रहे।

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनजागरण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने छात्रों को संगठित कर राष्ट्रीय आंदोलन में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। शोषण और अत्याचार के विरोध के लिए भी वे सक्रिय रहे। राजनांदगांव के मिल मजदूरों के लिए उन्होंने संघर्ष किया और उनका हक दिलाया। उनकेे नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के बुनकर संगठित हुए और छत्तीसगढ़ बुनकर संघ की स्थापना हुई।

उन्होंने छत्तीसगढ़ में शराबबंदी, साम्प्रदायिक एकता, नमक कानून तोड़ना, दलित उत्थान जैसे अनेक कार्य संचालित किए। देश सेवा करते हुए वे कई बार जेल भी गए। श्री साय ने कहा ठाकुर प्यारेलाल जी के जीवन और विचार मूल्य हमेशा हमें प्रेरणा देते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button