छत्तीसगढ़फीचर्ड

22.52 लाख रुपए नगद बरामद, पिट्ठू बैग में लेकर दो व्यक्ति पैदल आ रहे थे

पुलिस ने नगदी रकम 22,52,800 रूपयें (बाईस लाख बावन हजार आठ सौ रूपये) किया गया जप्त…रेहटीखोल अन्तर्राजीय चेक पोस्ट, सिंघोडा क्षेत्र में ज्यादा मात्रा में नगदी रकम के परिवहन पर संतोषप्रद जानकारी एवं दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही…

महासमुंद। थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, मादक पदार्थ गांजा व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख कर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। जिसके तहत् थाना/चौकी प्रभारी व सायबर सेल की टीम को दीगर प्रांतों से आने वाले सभी चेक पोस्ट पर अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी।

इसी दौरान दिनांक 20.10.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति लोहराचट्टी उडिसा की तरफ से पैदल चलकर दो पिठ्ठू बैग रखकर एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल की ओर आ रहे है, बैग मे कुछ संदिग्ध सामान रखे है।

कि सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा ग्राम रेहटीखोल के पास दो व्यक्ति आते दिखे जिसे रोककर पूछताछ किया गया जिनसे पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने पर पास रखे बैंगों का तलाशी ली गई तो एक व्यक्ति के पिठ्ठू बैग से भारतीय करंसी 15,42,000 रूपये.

दूसरे व्यक्ति के पिठ्ठू बैग से 7,10,800 रूपये, कुल 22,52,800 रूपये मिला। उक्त रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु कहा गया जो कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाये।

जिससे उक्त व्यक्तियों के कब्जे से जुमला कुल 22,52,800 रूपये जप्त कर थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 106 भा.ना.सु.सं. के तहत् कार्यवाही किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द की टीम के द्वारा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button