देश-दुनियाफीचर्ड

करवा चौथ की खरीदारी करने गई 3 बच्चों की मां फरार: घर से गहने और कैश भी गायब, शिकायत दर्ज

करवा चौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी के फरार होने की शिकायत दर्ज करवाई है। मामला विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के द्रमण का है। पति ने बताया कि घर में रखे करीब एक लाख के गहने और एक लाख 35 हजार कमेटी का कैश गायब है…

 

शाहपुर (ए)। रविवार को जहां पूरा देश करवा चौथ मना रहा था वहीं हिमाचल प्रदेश में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। करवा चौथ के दिन विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के द्रमण की एक महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर फरार हो गई है। अब इसको लेकर पति ने पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव मंझग्रा, डाकघर द्रमण, तहसील शाहपुर ने पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी तृप्ता देवी (34) पिछले कल 11 बजे शाहपुर बाजार में करवाचौथ का सामान लेने गई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

पति शमशेर सिंह ने बताया कि जब घर आकर उसकी तलाश की तो घर में रखे करीब एक लाख के गहने और एक लाख 35 हजार कमेटी का कैश गायब था। परिवार को शक है कि वह कहीं किसी के साथ फरार हो गई है। उनकी तीन बेटियां हैं। एक दस साल, दूसरी आठ साल और तीसरी चार साल की है।

वहीं, इसको लेकर पुलिस थाना शाहपुर के एसएचओ करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि पति शमशेर सिंह की शिकायत पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की है। पुलिस की ओर से महिला की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button