देश-दुनियाफीचर्ड

होमगार्ड जवानों को नए साल का सबसे बड़ा तोहफा : पुलिस की तर्ज पर मिलेगा ग्रेड पे, जानिए कैबिनेट के आज के नौ बड़े फैसले

पटना (ए)। बिहार में होमगार्ड जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उन्‍हें पुलिस की तर्ज पर ग्रेड पे मिलेगा। होमगार्ड के वेतन पाने वाले जवानों को ग्रेड पे 2000-2400 और 2800 के ग्रेड पे का लाभ मिलेगा। यह फैसला नीतीश सरकार का है। इसके अलावा बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को कई अहम फैसले लिए। वास्तविक लाभ 21 जनवरी 2010 के प्रभाव से होगा। 

कैबिनेट की बैठक में कुल नौं एजेंडों पर विचार-विमर्श करके स्‍वीकृति दी गई। इनमें कार्मर्शियल वाहनों और मालवाहक मालिकों को बड़ी राहत का फैसला भी शामिल है। अब उन्हें लॉकडाउन अवधि का रोड टैक्स नहीं देना होगा। सरकार ने 21 मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 तक की अवधि का रोड टैक्स पर जुर्माने को माफ कर दिया है। इसके पहले सरकार ने 63 दिनों का रोड टैक्स माफ किया था। बैठक में कैबिनेट के विशेष सचिव डॉ उपेंद्र नाथ पांडेय को एक साल का सेवा विस्तार देने का निर्णय भी लिया गया।

इसके अलावा बाल हृदय योजना के तहत जांच और ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा, जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को मुफ्त इलाज पर भी नीतीश कैबिनेट ने मुहर लगाई। दिल में छेद के साथ जन्मे बच्चों का भी फ्री में इलाज होगा। जमीनों के विशेष सर्वेक्षण में लगे संविदा कर्मियों के वेतन के लिए 168 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम पंचायतों के मानदेय के लिए 130 करोड़ रुपए स्वीकृत और रिलीज किए गए हैं। आयुर्वेदिक कॉलेज और हॉस्पिटल में 26 पदों का सृजन किया गया है। इसके अलावा जिला क्षेत्रीय कार्यालय के लिए 143 पदों का सृजन हुआ है। भागलपुर, पटना, मुजफ्फरपुर और बिहारशरीफ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अध्यक्ष बनाए गए हैं। इन जिलों के कमिश्नर को पदेन अध्यक्ष बनाया गया है। स्मार्ट सिटी लिमटेड कंपनी के अध्यक्ष होंगे। 

Related Articles

Back to top button