खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

जीआरपी को महिला यात्री के ट्रॉली बैग से मिले 750 कारतूस, ट्रेन में मच गया हड़कंप

जीआरपी ने ट्रेन में यात्रा कर रही एक युवती के ट्रॉली बैग से 750 अवैध कारतूस बरामद किए हैं। युवती को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दो लोगों ने उसे बैग ले जाने के लिए पैसे का लालच दिया था…

 

बलिया (ए)। दीपावली से पहले जीआरपी ने बलिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की चेकिंग के दौरान वाराणसी-छपरा पेसेंजर ट्रेन से एक बीस वर्षीय युवती के बैग से साढ़े सात सौ जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी गोरखपुर रेंज सवि रत्न गौतम ने बताया कि सूचना मिली कि वाराणसी-छपरा पेसेंजर ट्रेन से एक युवती भारी मात्रा में कारतूस लेकर छपरा जा रही है। जीआरपी ने ट्रेन में चेकिंग की शुरू कर दी। एक युवती ट्रेन की सीट पर बैठी हुई थी और वह अपने सीट के नीचे एक ट्राली बैग रखे थी।

जब उस ट्राली बैग के बारे में युवती से पूछताछ की गई तो उसने उस बैग को अपना बताया। बैग की तलाशी ली गई तो उसमे 315 बोर के 750 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। बाद में युवती को गिरफ्तार कर लिया गया।

चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म दो के पूर्वी छोर पर 08.40 बजे ट्रेन 05446 डाउन वाराणसी सिटी छपरा पैसेंजर स्पेशल आकर रुकी। पुलिस वालों ने सूचना के आधार पर महिला यात्रियों के सामान की सघन चेकिंग की। इसी दौरान सीट के नीचे रखा ट्रॉली बैग बरामद मिला। एक युवती ने इस बैग को उसने अपना बताया। युवती को बैग खोलकर चेक कराने कहा गया तो वो आनाकानी करने लगी।

युवती ने पूछताछ में बताया कि वह यह कारतूस छपरा लेकर जा रही थी, जिसे छपरा में किसी व्यक्ति को देना था। उसे यह बैग अंकित पांडेय जो गाजीपुर के थाना करीमुद्दीनपुर का रहने वाला है, उसी ने दिया था। उन्होंने कहा कि युवती को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button