दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शकुंतला ग्रुप आफ स्कूल्स आज एक प्रेरणा और अभिभावकों में विश्वास का प्रतीक बन चुका है : भोजराज सिन्हा

भिलाई। शारदा वि‌द्यालय वैशाली नगर का 47वाँ वार्षिक उत्सव 26 अक्टूबर 2024 को शकुंतला वि‌द्यालय के आकर्षक प्रांगण में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भोजराज सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष (न.पा.नि. भिलाई) व कार्यकम की अध्यक्षता कर रहे संजय ओझा, डायरेक्टर (शकुंतला ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स) एवं ओमप्रकाश जोशी (अधिवक्ता) अतिथि की उपस्थिति में जलसे की शाम जगमगा उठी।

पधारे पाहुन के साथ संजय ओझा ने मां शारदे की सम्मुख दीप प्रज्वलित कर भगवती का आशीष लिया। राष्ट्रगान, अतिथि सत्कार के पश्चात शाला हेडमिस्ट्रेस अनामिका राय द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

सत्र 2023-24 में कक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार से सम्मानित किया। इसी क्रम में गैर शैक्षणिक क्षेत्र में कला, खेल व भिन्न-भिन्न गतिविधियों की प्रतियोगिता में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले वि‌द्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और शाला उन्नति के प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।

तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम की भावपूर्ण प्रस्तुती दी गई, जिसमें राज्य की लोक सांस्कृति नृत्य, छत्तीसगढ़ का ‘नाचा’, वत्सल की मूर्ति में मृत स्नेह, स्वच्छ भारत थीम में स्वच्छ भारत का रूप, शिव तांडव, उत्तराखंड की लोक संस्कृति, राष्ट्र के विभिन्न राज्यों की संस्कृत धरोहर को देश भक्ति में दिखाया गया। ‘पीके’ फिल्म के तर्ज पर अजब गजब अदृश्य लोक में छात्रों की निजी अनुभूतियां प्रस्तुत की गई।

आयोजन का अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथि ने अपनी उद्‌बोधन में कहा- विशाल छात्रों की रुचियां को आकार देता शकुंतला ग्रुप आफ स्कूल्स आज एक प्रेरणा और अभिभावकों में विश्वास का प्रतीक बन चुका है। हर कसौटी पर सामाजिक सरोकार के साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास की और सतत प्प्रयत्नशील रहा है। इसकी प्रगति व नवीनता ही आज शाला के आकर्षण का केंद्र बनी हुई।

कार्यक्रम के अंत में सभा को संबोधित करते हुए शाला मुखिया ने कहा- वि‌द्यालय वह स्थान है जहां छात्र अपनी रुचि को आकार देता है। इसकी पहचान उनके शैक्षणिक पोर्टल से लेकर गगैर शैक्षिक स्तर तक दिखाई देती है। हम और उत्तम कर सके इसके लिए अभिभावक गण आपकी भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितना की शाला प्रबंधन की।

हम उत्तम शिक्षा देने को प्रतिबद्ध है, पर उसका सकारात्मक प्रभाव तभी होगा जब विद्यार्थी को दिनचर्या में अनुशासन व व्यावहारिकता का बोध हो। एक कदम स्वच्छता को बताने वाले ये छात्र एक कदम दायित्व का भी निभाएंगे।

मंच संचालन स्वाति राणा द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन रिंकू कुरेशिया ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर समिति के गणमान्य विपिन कुमार (प्राचार्य शकुंतला विद्यालय), ममता ओझा (मेनेजर शारदा वि‌द्यालय रिसाली सेक्टर), मेनेजर व्ही दुबे, अभय दुबे, प्रभारी राजेश वर्मा, सुभाष पासवान, वनिता ओझा, प्रतीक ओझा एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाए व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button